..................... Pakistani Actress Hania Aamir Condemns Pahalgam Terror Attack Urges To Choose Humanity - Hindi Filmibeat

पहलगाम का आतंकी हमला देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस Hania Aamir का पसीजा दिल, कहा- 'हम सब एक हैं'

Hania Aamir

Hania Aamir On Pahalgam Terror Attack: बीते दिन पहलगाम में हुए खतरनाक आतंकी हमले ने लोगों के दिलों के दहला दिया है। ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी इस हमले की चर्चा है और लोग इस तरह के हमले की निंदा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का रिएक्शन सामने आया है।

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की गई जान

हानिया आमिर ने मंगलवार यानि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। जिसमें कम से कम 26 लोगों की जान चली गई थी- जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

हानिया आमिर ने जाहिर किया दुख

बुधवार को हनिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा, "किसी भी जगह की त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी है। हाल की घटनाओं से प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ मेरी संवेदना है। दर्द में, दुख में और उम्मीद में-हम एक हैं। जब निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता-यह हम सभी का होता है। चाहे हम कहीं से भी आए हों, दुख एक ही भाषा बोलता है। हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए।"

आतंकवादियों ने 26 लोगों को मारा

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पहलगाम के बैसरन घाटी पर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की। इस हमले में दो विदेशी नागरिकों के साथ कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जताया दुख

इस हमले को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जैसे- शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, ईशान खट्टर, करीना कपूर, विक्की कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, संजय दत्त, रवीना टंडन, आदि ने सोशल मीडिया के जरिए पहलगाम हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

Read more about: hania aamir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X