इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई है पहलगाम की खूबसूरती, जहां 26 मासूम लोगों की बेरहमी से की गई हत्या

Bollywood Movies

Bollywood Movies In Pahalgam: मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश सदमे में है। पहलगाम को कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक गिना जाता है। इस जगह की खूबसूरती को कई फिल्मों में भी दिखाया गया है।

जी हां, आज हम आपको उन फिल्मों के बार में बताएंगे, जिनकी शूटिंग पहलगाम में हो चुकी है।

बजरंगी भाईजान

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी सलमान खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कश्मीर के कई जगहों पर की गई थी। इनमें से एक जगह पहलगाम की घाटी भी थी। जिसे बेहद खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया था।

जब तक है जान

शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' की शूटिंग भी कश्मीर में हुई थी। अनुष्का पर फिल्माए गए गाने जिया रे के कुछ सीन पहलगाम में शूट किए गए थे। फिल्म का ये गाना काफी फेमस हुआ था।

हैदर

कश्मीर की बैकग्राउंड पर बनी शाहिद कपूर की फिल्म हैदर की शूटिंग भी पहलगाम में ही हुई थी। शाहिद के बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण यह फिल्म आज भी उनके फैंस याद करते हैं। यह फिल्म विशाल भारद्वाज की बेस्ट फिल्मों में से एक है।

हाईवे

आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर इम्तियाज अली की फिल्म हाईवे की शूटिंग देश के कई जगहों पर की गई थी और उनमें से एक कश्मीर का पहलगाम भी था। हाईवे फिल्म आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म थी और इसमें उन्होंने कमाल का काम किया था।

राजी

सिर्फ हाईवे ही नहीं, बल्कि आलिया भट्ट की एक और फिल्म की शूटिंग पहलगाम में हुई है। मेघना गुलजार की फिल्म राजी, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी कश्मीर में हुई है और इसे बेहद खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है।

ये जवानी है दीवानी

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन स्टारर ये जवानी है दीवानी की शूटिंग पहलगाम, गुलमर्ग और श्रीनगर के साथ कश्मीर के कई जगहों पर की गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X