Pahalgam Terror Attack पर फूटा सलमान और शाहरुख का गुस्सा, कहा- 'स्वर्ग अब नर्क में बदल रहा है'

Shah Rukh and Salman On Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस हमले से पूरा देश सदमे में है और पूरा का पूरा बॉलीवुड इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है। कल से कई स्टार्स के रिएक्शन सामने आए हैं और अब सलमान और शाहरुख के रिएक्शन भी आ चुके हैं।
शाहरुख खान ने जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे देश में शोक और गुस्से का माहौल है। कई मशहूर हस्तियों ने हमले में मारे गए लोगों पर दुख जताया है। अब शाहरुख खान भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने वाले मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक्स पर अपने पोस्ट में शाहरुख खान ने हमले पर दुख व्यक्त किया और देश से ऐसे "घृणित कृत्यों" के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।
शाहरुख खान का पोस्ट
शाहरुख ने लिखा- "पहलगाम में हुई हिंसा के विश्वासघात और अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में, हम केवल भगवान की ओर मुड़ सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ न्याय मिल पाए।"
सलमान खान ने किया ये ट्वीट
सलमान खान ने भी पहलगाम के आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। सलमान खान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "पृथ्वी पर स्वर्ग कश्मीर अब नर्क में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।"


Click it and Unblock the Notifications











