Birthday: आखिर सोनू सूद मजदूरों के भगवान कैसे बन गए? दरियादिली से जीता देश का दिल
सोनू सूद फिल्मों में सलमान खान व शाहरुख खान की तरह बेशक टॉप के सुपरस्टार न हों लेकिन वह असल जिंदगी में सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं। जिन्हें लोगों ने भगवान की उपाधि दे दी है। सोनू सूद की दरियादिली और नेक दिल ने उन्हें मजदूरों का मसीहा यानी भगवान बनाया है। ये सिलसिला लॉकडाउन में शुरू हुआ। जब अभिनेता ने अपनी एक पहल से लोगों का नजरिया बदल दिया। देशभर में उनके उठाए नेक कदम की वजह से हजारों लोग चैन से सो सके, अपनी मां से मिल सके व कुछ को छत तक नसीब हो पाई।
Recommended Video
लॉकडाउन में न केवल सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की। बल्कि उन्होंने हर जरूरतमंद की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने बस से लेकर हवाई जहाज तक, घर से लेकर नौकरी तक...जरूरतमंदों को मदद मुहैया करवाई। आज वह न केवल भगवान बल्कि लोगों की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर मीम में सोनू सूद को भारत का रियल हीरो बताया जाता है। तमाम मीम्स में प्रशंसक कहते हैं, नेताओं की एक्टर ने छुट्टी कर डाली है।
जूतों में ड्रग्स छिपा संजय दत्त ने फ्लाइट से किया था सफर, मां की आखिरी ख्वाहिश जो कभी पूरी नही सकी


Click it and Unblock the Notifications











