..................... अनुभव सिन्हा ने बताया कैसे सरोज खान ने ढूंढी अमर अकबर एंथनी की सबसे बड़ी बेवकूफी | Anubhav sinha reveals how Saroj khan pointed Amar Akbar Anthony's blunder - Hindi Filmibeat

अमर अकबर एंथनी: रिलीज़ के 43 साल बाद पकड़ी गई ये Mistake, आप भी सुनकर लोटपोट हो जाएंगे

By Staff

अमिताभ बच्चन की अमर अकबर एंथनी ने 7 जनवरी को अपनी रिलीज़ के 43 साल पूरे किए हैं। हाल ही में राजीव मसंद के डायरेक्टर्स राउंडटेबल में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया शेयर किया गया जिसे सुनकर हर कोई हंस देगा। असल में ये फिल्म की सबसे बड़ी बेवकूफी या गलती है।

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बताया कि सरोज खान ने उन्हें बताया था कि फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई से सरोज खान ने पूछा कि फिल्म के क्लाईमैक्स में तीनों हीरो भेष बदलकर, किडनैप हुई हीरोइनों को छुड़ाने जाते हैं लेकिन गाना क्या गाते हैं - एक जगह जब जमा हो तीनों - अमर अकबर एंथनी।

anubhav-sinha-reveals-how-saroj-khan-pointed-amar-akbar-anthony-s-blunder

मनमोहन देसाई भी ये सुनकर थोड़ी देर के लिए चुप हो गए। अमर अकबर एंथनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। उन्होंने सरोज खान से कहा कि आज तक मुझसे पूरे भारत ने ये सवाल नहीं पूछा।

बात करें अमर अकबर एंथनी की तो फिल्म में सबकुछ था बस अगर कुछ मिसिंग था तो लॉजिक। यकीन नहीं आता तो यहां देख लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X