..................... वेलकम के 13 साल पूरे - अक्षय कुमार - अनिल कपूर का बड़ा झगड़ा | 13 years of welcome trivia, unknown facts Akshay Kumar and Anil Kapoor's major fight - Hindi Filmibeat

वेलकम के 13 साल: अक्षय कुमार - अनिल कपूर के बीच हुआ था बड़ा झगड़ा, अनीस बज़्मी ने यूं निपटाया

अनीस बज़्मी के डायरेक्शन में बनी फिरोज़ नाडियाडवाला की फिल्म वेलकम की रिलीज़ को 13 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म की स्टारकास्ट शानदार थी - अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल, फिरोज़ खान। 21 दिसंबर 2007 को रिलीज़ हुई फिल्म वेलकम ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।

लेकिन फिल्म में अपने नाम के क्रेडिट को लेकर अक्षय कुमार और अनिल कपूर के बीच एक बड़ा झगड़ा हो गया था। अक्षय कुमार चाहते थे कि क्रेडिट में उनका नाम पहले आए क्योंकि वो फिल्म के हीरो हैं।

13-years-of-welcome-trivia-unknown-facts-akshay-kumar-and-anil-kapoor-s-major-fight

हालांकि अनिल कपूर चाहते थे कि फिल्म में उनका नाम क्रेडिट में पहले आए क्योंकि वो अक्षय कुमार से सीनियर हैं। इस बात का जब कोई हल नहीं निकला तो डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने समस्या का निवारण किया और कहा कि सबसे पहले फिल्म में फिरोज़ खान का नाम आएगा क्योंकि वो सबसे सीनियर हैं।

ये फिल्म फिरोज़ खान के करियर की आखिरी फिल्म बनी। फिल्म की रिलीज़ के दिन फिरोज़ खान को तबीयत बहुत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वो कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे।

जानिए फिल्म से जुड़े कुछ और दिलचस्प किस्से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X