BOX OFFICE: सलमान खान की रेस 3 का गेम ओवर, 5 दिन में औंधे मुंह गिरी, एक और ईद धराशाई!
सलमान खान स्टारर रेस 3 ने तीन दिन तो जमकर धमाका किया लेकिन चौथे दिन से ही फिल्म अपने असली रंग में आ गई और माना जा रहा है कि पांचवे दिन की रिपोर्ट से साफ है कि फिल्म का गेमओवर हो चुका है।
4 दिन में रेस 3 ने कुल 120 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 29 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने 38 और 39 करोड़ की कमाई की थी। सोमवार को फिल्म बुरी तरह गिरी और केवल 14 करोड़ की कमाई की।

अब पांचवे दिन ये आंकड़े और कम होते नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि रेस 3 को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। पांचवे दिन भी फिल्म की कमाई से ज़्यादा उम्मीद नहीं की जा रही है।
[सलमान खान ने रेस 3 के साथ बनाया बॉलीवुड का सबसे बड़ा RECORD]
ट्रेड की मानें तो फिल्म ने मंगलवार को केवल 8 - 10 करोड़ की कमाई की है। एक हफ्ता बाद संजय दत्त बायोपिक संजू रिलीज़ होने जा रही है और अगर सलमान की कमाई ऐसी ही रही तो वो बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ छू कर रह जाएगी।
पिछले साल सलमान खान ने भले ही ईद पर फैन्स को दुखी कर दिया है लेकिन उससे पहले पिछले सात सालों में सलमान खान ने एक बाऱ भी किसी भी फैन को निराश नहीं किया है। या यूं कहिए कि ईद ने ही फैन्स को कभी निराश नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications












