ये है मोहब्बतें-उफ्फ..बस एक डांट और सब ठीक है...कहानी पूरी फिल्मी है!
ऐसे ही ये है मोहब्बतें टॉप पर नहीं रहती है। किसी सीरियल में एक विलेन होते हैं यहां तो हमें जितने स्टार हैं उससे ज्यादा विलेन ही दिखने लगे हैं। अब देखिए सुरज और नीधी पहले से कम थे जो शगुन भी धीरे अपने आपको अलग महसूस करने लगी है और धीरे धीरे पुरानी शगुन होती जा रही है।
शगुन को अच्छा नहीं लग रहा की रमन और इशिता एक दूसरे के साथ धीरे धीरे काफी खुशी खुशी रहने लगे हैं। और ये देखकर भला शगुन क्यों खुश होगी । अब वो धीरे धीरे पीहू को हथियार तो बनाने ही लगी है और उसे ये लगने लगा है कि इशिता के आते ही सब उसे भुल गए।
[PICS: ये हैं टीवी की क्यूट एक्ट्रेस.. नज़र नहीं हटेगी!...!!]
इधर घर में इशिता फिर कुछ ऐसा करती है की सब उसकी तारीफ करते नहीं थकते। उसे उस बड़े कदम का क्रेडिट दिया जाता है। आखिरकार वो इशिता है अपनी एक डांट से वो सालों पुरानी दुश्मनी खत्म करवा देती है लेकिन बस वही है की एक डांट रूही पर कुछ असर नहीं दिखा रहा।
इधर संतोषी चाहती है की इशिता हमेशा के लिए भल्ला परिवार में रहे, ये जानकर इशिता और रमन का क्या रिएक्शन होगा। आगे की स्लाइड पर देखिए फिलहाल क्या कुछ हो रहा है ये है मोहब्बतें में।


Click it and Unblock the Notifications











