Whats new on TV- दिया और बाती से लेकर साथ निभाना साथिया तक सब बदलेगा

छोटे परदे की बात करें तो दर्शक इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें कुछ नया नहीं देखने को मिलता। वही घिटी पिटी कहानी और किरदार। लेकिन चिंता ना करें छोटे परदे पर भी काफी कुछ नया हो रहा है। दिया और बाती बढ़ जाएगा कुछ साल आगे तो वहीं मेरी आशिकी तुमसे ही में आएंगे हॉट अर्जुन बिजलानी।

तो आप भी मिस ना करें इसलिये ये कुछ इस हफ्ते की टॉप टीवी खबरें-

दिया और बाती सीरियल में संध्या मां बनने वाली हैं वो भी एक नहीं बल्कि दो दो बच्चों की। तो जल्द ही आप देखेंगे दिया और बाती में कुछ सालों का लीप और नज़र आएंगे आपको संध्या के नन्हे मुन्ने बच्चे।

पवित्र रिश्ता की मेन लीड रोल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे दोबारा से टीवी पर वापसी कर रही हैं। एकता कपूर के इस शो का नाम है ये मेरा प्यार। पूरी खबर पढ़ें यहां पर।

कलर्स पर काफी टीआरपी बटोर रहे टीवी शो मेरी आशिकी तुमसे ही में हॉट अर्जुन बिजलानी की एंट्री होने वाली है। अर्जुन एक वकील का किरदार निभाएंगे जिसका नाम है शिखर। जैसा कि आपको पता है कि शिखर क्या करने आने वाले हैं अरे अपनी इशानी को फांसी से बचाने के लिए।

संजीवनी शो की क्यूट और खूबसूरत अदाकारा गुरदीप कोहली जल्द ही टीवी शो दिल की बातें दिल ही जाने से वापसी कर रही हैं। उनके साथ हैं राम कपूर। जैसा कि पोस्टर से ही जाहिर है कि गुरदीप एक ऐसी लडकी का किरदार निभा रही हैं जिसे कैंसर है।

साथ निभाना साथिया में कहानी ने सालों का लीप तो ले लिया लेकिन शो में एक ऐसा मोड़ आया है जो दर्शको को काफी रुला रहा है। गोपी और अहम जी अलग हो गये। जी हां अहम को मिल गयी है और कोई जिसके साथ उन्होंने शादी तो नहीं की लेकिन उसके साथ रह जरुर रहे हैं। अब क्या होगा गोपी का..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X