साथ निभाना साथिया: अहम ने गोपी को दिखाया दरवाज़ा
[टेलीविजन] साथ निभाना साथिया टीवी पर इन दिनों लीप के कारण काफी अच्छे टीआरपी बटोर रहा है। फिलहाल सीरियल में अहम अपनी दोनों बेटियों मीरा और वैद्या के साथ मुंबई में रह रहा है। होली पर गोपी अहम को मुंबई में देखकर बहुत खुश होती है लेकिन इसी के साथ राज़ खुलता है अहम और मानसी के रिश्ते। गोपी ये देखकर बहुत दुखी होती है कि उसके बच्चे मानसी को मां बुला रहे हैं।
गोपी अहम के घर जाकर उससे जवाब मांगती है कि उसकी बच्चियों की कैसी परवरिश की गई है और वो कितना बिगड़ चुकी हैं। अहम गोपी को देखकर खुश होता है पर ज़ाहिर नहीं करता। इसी के साथ वो उसे गैर ज़िम्मेदार बताता है क्योंकि परिवार और बच्चों के बारे में सोचे बिना उसने राधा को मार डाला।
अहम को घर लाने की कोशिश में गोपी उसे बहुत समझाएगी पर अपने ही बच्चों से अपने खिलाफ ज़हर भरी बातें सुनकर टूट जाएगी। अहम धक्के मार कर गोपी को घर से बाहर निकाल देता है। पर तभी वहां जिगर आ जाता है। जो अहम और उसके परिवार को देखकर काफी खुश है।
अहम गोपी और जिगर को धक्के मार कर घर के बाहर कर देता है। क्या गोपी और जिगर मानसी की सच्चाई जान पाएंगे। क्या अहम अपने परिवार में वापस लौटेगा। जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications












