मिलिए अक्षरा के नए बच्चों से नायरा और नक्ष सिंघानिया
[टेलीविजन] ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद अक्षरा और नैतिक के बच्चों का किरदार निभाने के लिए कास्ट फाइनल कर दी गई है। अक्षरा के बेटे नक्ष का किरदार निभाएंगे रोहन मेहरा और बेटी नायरा का किरदार निभाएंगी अश्नूर कौर।
रोहन इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स के बड़े अच्छे लगते हैं में दिखे थे और अश्नूर झांसी की रानी, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे सीरियल में दिख चुकी हैं। जहां नक्ष का किरदार चुलबुला और शरारती होगा वहीं नायरा थोड़ी शांत और प्यारी सी बच्ची होंगी।
ALSO READ: क्यों हैं रमन इशिता सबसे प्यारी जोड़ी
लीप के बाद नक्ष 20 साल का और नायरा 12 साल की होंगी। पूरा परिवार साउथ अफ्रीका में सेटल होगा और भारत वापस आएगा। वहीं अक्षरा और नैतिक के लुक को पूरी तरह छिपा कर रखा गया है।
इधर सिंघानिया परिवार को पूरे राजस्थानी लिबास में मुस्कान और आलोक की शादी को इंजॉय करते दिखाया गया है। लीप के बाद सीरियल का कलेवर बिल्कुल बदल जाएगा और अक्षरा और नैतिक वेस्टर्न परिधानों में दिखेंगे।
ALSO READ: ना इशिता, ना प्रज्ञा, ना आनंदी, इस टीवी हीरोइन की कीमत 4 लाख पर एपिसोड!


Click it and Unblock the Notifications
