परदे पर डॉक्टर से लेकर मरीज़ तक का सफर, गुरदीप कोहली की वापसी!

[टेलीविजन] वो जब छोटे परदे पर आईं तो संजीवनी की इस क्यूट डॉक्टर जुही से सबको प्यार हो गया। इसके बाद गुरदीप कोहली ने अर्जुन पुंज के साथ नच बलिए में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब वो सोनी के नए दिल की बातें दिल ही जाने में दिखाई देंगी। आखिरी बार जुही दिया और बाती हम में निगेटिव किरदार में दिखाई दी थीं।

सीरियल हीरोइनों के लिए बिना मेक-अप के कैमरे के सामने आना चुनौती होता है। परंतु अभिनेत्री गुरदीप कोहली इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई हैं। शो के एक ट्रेलर में वो बिना बालों के नज़र आई हैं।

सीरियल में गुरदीप अनंदिता नाम की महिला की भूमिका निभा रही हैं जिसे कैंसर है और इलाज के दौरान उसे गंजी होना पड़ता है। इस शो में गुरदीप राम कपूर के साथ नज़र आएंगी। गुरदीप और राम इसके पहले कसम से में एक साथ नज़र आ चुके हैं। जहां वो लीप के बाद बानी बनकर आईं थीं।
इतना करो ना मुझे प्यार: खुलेगा नील-रागिनी के तलाक का सच!

गुरदीप ने इस रोल के बारे में बात करते हुए कहा कि जब मुझे इस किरदार के बारे में बताया गया तो मैंने खुद को अनंदिता की जगह रख कर देखा और उससे भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया। यह जटिल किरदार है, जिसकी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। अब देखना है कि गुरदीप राम की ये लव स्टोरी दर्शकों को कितनी पसंद आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X