WOW: कपिल के शो पर सुशांत सिंह राजपूत की ग्रांड एंट्री!
[टेलीविजन] सुशांत सिंह राजपूत डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और अपने प्रमोशन की धमाकेदार शुरूआत करने के लिए उन्होंने चुना है कपिल का शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल। हाल ही में कॉमेडी नाइट्स में कपिल के चुटकुलों का शिकार बनी थीं अनुष्का शर्मा और अब बारी है सुशांत सिंह राजपूत की।
अब जब डिटेक्टिव ब्योमकेश यानि सुशांत शो पर नज़र आएंगे तो माहौल और मज़ेदार होगा क्योंकि कपिल ने झलक दिखला जा में सुशांत को कंटेस्टेन्ट के तौर पर देखा और अपने शो पर शुद्ध देसी रोमांस के एक्टर के तौर पर फिल्म प्रमोट करते भी।
WATCH: TRAILER 2: तीन अप्रैल को सिर्फ ब्योमकेश वरना कलकत्ता FINISH!
हालांकि सुशांत कपिल से पंगा बिल्कुल नहीं लेना चाहेंगे क्योंकि कॉमेडी नाइट्स में भी कपिल के जोक्स का टार्गेट सुशांत ही रहते थे। खैर हमें तो इंतज़ार रहेगा इस एपिसोड के ऑन एयर का। वैसे शो की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर लीक हो चुकी हैं। इसे टेलीचक्कर डॉट कॉम ने शेयर भी किया।
सुशांत इस शो में अपने साथी आनंद तिवारी के साथ नज़र आएंगे। आनंद फिल्म में उनके साथी अजीत बने हैं। फिल्म 10 अप्रॅैल को रिलीज़ के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications















