Wow: वापस आने वाली हैं टेलीविजन की यह सुपरहिट एक्ट्रेस

[टेलीविजन] पवित्र रिश्ता की अर्चना तो आपको याद ही होगी..तो आपको बता दें, कुछ वक्त टेलीविजन से दूरी बनाए रखने के बाद अर्चना यानि की अंकिता लोखंडे एक बार फिर छोटे पर्दे पर आने वाली है। अंकिता ने कमबैक के लिए फिर से एकता कपूर का हाथ थामा है और इस सीरियल का नाम होगा 'ये मेरा प्यार'।

ankita lokhande

शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एकता कपूर के इस शो में अंकिता के साथ होंगे अर्पित रंका। अर्पित को इससे पहले हम सीरियल महाभारत में देख चुके हैं। वहीं, इस सीरियल में वे अंकिता के अपोजिट दिखेंगे। कहा जा रहा है, यह अंकित के पुराने शो से बिल्कुल अलग और बिल्कुल फ्रेश लव स्टोरी है और अंकिता भी इसमें काफी अलग अवतार में नजर आएंगी।

एकता कपूर का सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा। यह एक फैमिली ड्रामा होगी, जिसके लिए एकता कपूर जानी जाती हैं। अंकिता लोखंडे इससे पहले पवित्र रिश्ता में दिखीं थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक लंबा ब्रेक लिया। वैसे सीरियल खत्म होने से पहले ही अंकिता ने यह साफ कर दिया था कि वे अगला सीरियल कुछ समय के बाद ही करेंगी।

पढ़ें- दिल थाम लें.. 'मेरी आशिकी तुम से ही' में होने वाली है धमाकेदार एंट्री

लिहाजा, फाइनली लाखों लोगों की चहेती अंकिता लोखंडे को अपना ब्रेक खत्म करना पड़ा और अब होने जा रही है उनकी धमाकेदार वापसी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'ये मेरा प्यार' से भी अंकिता दर्शको के दिल में वही जादू चला पाएंगी जो पवित्र रिश्ता से चला था। उम्मीद है अंकिता के रियल लाइफ पार्टनर सुशांत सिंह राजपूत भी इस खबर से बेहद खुश होंगे।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X