दिया और बाती हम: LEAP के बाद ये होंगे राठी परिवार के शैतान बच्चे
[टेलीविजन] दिया और बाती हम की टीआरपी वैसे भी काफी अच्छी रहती है और एक बार फिर बढ़ने वाली है। सीरियल में होने जा रहा है लीप और लीप के बाद सीरियल के बच्चों को फाइनल कर लिया गया है।
काफी दिन से दिया और बाती हम सारे गलत कारणों की वजह से खबरों में रहा है। जब से दीपिका सिंह यानि संध्या ने सूरज यानि अनस रशीद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया चीज़ें बिगड़ती गईं। हालांकि अब सब ठीक है और सीरियल में होने जा रहा है लीप।
लीप के पहले सीरियल में होगी संध्या की गोदभराई। दीपिका ने अपनी गोदभराई की फोटो भी ट्वीट की। लीप के बाद सीरियल में दिव्यांश तापुरिया संध्या और सूरज के बेटे बनेंगे और उनका नाम होगा लव।
ALSO READ: परदे पर डॉक्टर से लेकर मरीज़ तक का सफर, गुरदीप कोहली की वापसी!
वहीं कैप्टन टिआओ यानि महादेव के बाल गणेश साधिल कपूर मीनाक्षी के बेटे गोलू बनेंगे जबकि ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा की स्टार रीम शेख बनेंगी उनकी बेटी मिश्री। एमिली की बेटी के लिए चाइल्ड एक्टर जेमिमा कपूर को साइन किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












