ये है मोहब्बतें TWIST: रमन नहीं चाहता रूही की कस्टडी
[टेलीविजन] जितना सदमा हमें इस खबर को सुनकर हुआ उससे ज़्यादा शायद आपको पढ़कर होगा लेकिन स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में आने वाला है एक ज़बर्दस्त ट्विस्ट। फिलहाल इशिता और इशिता दोनों 48 घंटे में रूही की कस्टडी वापस पाना चाहते हैं।
सही पढ़ा आपने केवल इशिता और इशिता ही रूही की कस्टडी वापस पाना चाहते हैं। आने वाले एपिसोड्स में रमन को इशिता के करीब आते देखा जाएगा। रमन इशिता को खुश देखना चाहता है पर वो इशिता को अपने करीब लाता है एक खास मकसद से।
दरअसल शगुन का वकील इशिता के समझाने पर उसे रूही की कस्टडी से जुड़े कुछ अहम कागज़ात देगा। इस बीच रमन इशिता के साथ इंटिमेट होने की कोशिश करेगा क्योंकि उसे वो कागज़ात चाहिए।
हालांकि थोड़े ही समय में इशिता रमन की चाल समझ लेगी और उसे खुद से दूर कर देगी। अब ये तो बहुत ही बड़ा ट्विस्ट हो गया। क्या रमन रूही की कस्टडी नहीं चाहता या फिर शगुन ने फिर उसे ब्लैकमेल किया है? क्या इशिता को मिल पाएगी रूही की कस्टडी?
टीवी से जुड़ी सारी खबरें पढ़िए hindi.filmibeat.com पर।
या फिर जुड़िए फेसबुक पर Hindi Filmibeat से।


Click it and Unblock the Notifications












