दिल थाम लें.. 'मेरी आशिकी तुम से ही' में होने वाली है धमाकेदार एंट्री
[टेलीविजन] कलर्स पर आने वाले शो 'मेरी आशिकी तुम से ही' में एक धमाकेदार एंट्री होने वाली है। जी हां, दर्शकों को खुद से बांधे रखने वाले इस सीरियल में जल्द ही अर्जुन बिजलानी की एंट्री होने वाली है। अर्जुन एक वकील के तौर पर एंट्री लेंगे, जिसका नाम होगा शिखर। और शिखर इशानी को फांसी की सजा से बचाने की कोशिश करेगा।

इस रोल के बारें में अर्जुन ने कहा है कि, शो में मेरा किरदार शिखर का है, जो कि एक वकील है। इस किरदार ने अपनी जिंदगी में अब तक बहुत दुख, परेशानी झेले हैं। बहरहाल, वह इशानी के केस को अपने हाथों में लेता है और उसे बचा लेता है। अर्जुन कहते हैं कि यह किरदार काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि यह लड़का काफी इश्कबाज तरह का है, लेकिन है सच्चा।
अर्जुन कहते हैं, बतौर एक्टर मैं भी ऐसे किरदार निभाना चाहता हूं तो कुछ अलग हो। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका किरदार कैमियो नहीं बल्कि सीरियल का हिस्सा बनने वाला है।
पढ़ें- न्यूजरूम में दिखेंगे कृतिका के साथ 'टेलीविजन के शाहरूख खान'
आपको बता दें, अर्जुन को इससे पहले आप मिले जब हम तुम, लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसी शो में देख चुके हैं। वहीं, मेरी आशिकी तुम से ही में 6 महीने की छलांग के बाद अर्जुन की एंट्री होने वाली है। यहां अर्जुन को शक्ति के बराबर का किरदार मान सकते हैं।
वहीं, टेलीविजन से इतने समय तक दूरी बनाए रखने की वजह अर्जुन के अपने फैमिली बताई। अर्जुन कुछ ही दिनों पहले एक बेबी बॉय के पापा बने हैं। वहीं, आपको बता दें, अर्जुन टेलीविजन पर युवा दिलों की धड़कन माने जाते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











