Kapil Sharma Show: Ranveer Singh ने किया अपने अजीब स्टाइल का खुलासा- बचपन में ऐसी घटना

The Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो पर रणवीर सिंह के साथ सर्कस की पूरी टीम पहुंची। जहां पर रणवीर ने पहली दफा अपने अतरंगी फैशन के पीछे की वजह बताई है। कपिल शो पर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी, एवं एक्टर्स - रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, अश्विनी कालसेकर, सुलभा आर्य, व्रजेश हिरजी, अनिल चरणजीत, विजय पाटकर, सिद्धार्थ जाधव और टीकू तलसानिया शामिल होंगे।
रणवीर सिंह का यूनिक स्टाइल उन्हें बॅालीवुड में सबसे अलग खड़ा कर देता है। उन्हें इसके लिए काफी ट्रोल किया गया है। लेकिन उन्होंने यह खुलासा किया कि ऐसा उनके साथ बचपन से हो रहा है। रणवीर ने बिना किसी की परवाह करते हुए हमेशा दिल की सुनी और खुद को लुक के हिसाब से हमेशा यूनिक रखा है। इसी के बारे में रणवीर सिंह ने बात की है।
एक दिलचस्प खुलासा करते हुए रणवीर सिंह बताएंगे कि मेरी यह पसंद नई नहीं है, यह मेरे बचपन से है। मुझे याद है कि स्कूल के दिनों में मेरे दोस्त मुझे 'अतरंगी' कहते थे; मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। सच बताऊं तो मैं ब्लैक, ब्राउन और ग्रे रंग से ऊब जाता हूं, इसलिए मुझे ऐसे चटख रंगों के साथ प्रयोग करना करना अच्छा लगता है। मैं मजबूती से ये मानता हूं कि कपड़े अभिव्यक्ति का एक रूप है। हम जैसा महसूस करते हैं वो हमारे द्वारा पहने जाने वाले कपड़ों से ज़ाहिर होता है।
यह एक बाहरी अभिव्यक्ति है। इसलिए, जब भी मैं खुश होता हूं तो मैं इसे अलग-अलग रंगों के जरिए ज़ाहिर करता हूं।"इस खुलासे के बाद, अर्चना इस बात के लिए रणवीर की तारीफ करेंगी कि उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी खुद की स्टाइल को स्वीकार किया, जो हमारे व्यक्तित्व को दर्शाती है। इस पर कपिल ने अर्चना की टांग खींचते हुए कहा, "हमें रणवीर का कारण तो समझ में आता है, लेकिन आपके कपड़ों का क्या, क्योंकि आपने बबल गम पिंक कलर के कपड़े पहने हैं (हंसते हुए)।"


Click it and Unblock the Notifications











