Dhurandhar 2 OTT Release: कब और कहां देखें रणवीर सिंह की धुरंधर 2, इंतजार खत्म, हो गया बड़ा ऐलान
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर एक अलग ही माहौल तैयार है और इसका कारण है पहली फिल्म का ब्लॉकबस्ट होना। आदित्य धर की इस स्पाय थ्रिलर का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं और देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद थिएटर्स में क्या धमाका होता है।

हाल ही में 7 मार्च को फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर फैंस को हैरान कर दिया है और ऐसे ऐसे सीन्स नजर आ रहे हैं कि आपको यकीन नहीं होगा। चौकाने वाली बात ये है कि ट्रेलर रिलीज के साथ अब एडवांस बुकिंग भी हो रही है।
लेकिन थिएटर के अलावा इस फिल्म की ओटीटी रिलीज होकर चर्चा है और इसका भी ऐलान हो चुका है। क्या आप जानते हैं कि कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धुरंधर 2 देखी जा सकेगी।
धुरंधर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म
आदित्य धर एक अलग सिनेमा लेकर आए हैं जहां पर पाकिस्तान में होने वाली सच्ची कहानियां सामने आई हैं। कैसे एक इंडियन स्पाई पाकिस्तान में घुसकर अपने ऑपरेशन्स को अंजाम देता है। बता दें कि धुरंधर 2 को लेकर खबरें हैं कि ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जी हां,ओटीटी पार्टनर का ऐलान हो चुका है लेकिन ये फिल्म कब ओटीटी पर रिलीज होगी इसकी डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब इसकी रिलीज डेट का ऐलान होगा। रणवीर सिंह की इस फिल्म में इस बार कई सितारे नजर आने वाले हैं और कुछ पुराने चेहरे भी दिखाई देंगे।
धुरंधर की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का बिजनेस किया था और सबको हैरान किया था। कहा जा रहा है कि ये फिल्म पहली वाली से ज्यादा कमाल की होने वाली है और इसकी पुष्टि खुद यामी गौतम ने की है। यामी आदित्य धर की पत्नी हैं और इस फिल्म का हिस्सा भी हैं। उनका कहना है कि वो फिल्म देख चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications














