घरों को तोड़ रहे सास-बहू के सीरियल

इन दिनों स्टार प्लस का प्रतिग्या, ये रिश्ता क्या कहलाता है, साथिया साथ निभाना, ससुराल गेंदा फूल, कलर्स पर बालिका वधू, ना आना इस देश लाडो, उतरन, सोनी पर सास बिना ससुराल, जी टीवी पर मिसेज कौशिक की पांच बहुएं और यहां मैं घर घर खेली तथा ससुराल सिमर का मै इन दो व्यक्तित्वों के बीच के संबंध की विभिन्न कोणों से व्याख्या करने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकार के धारावाहिकों को प्रतिबंधित करने के संबंध में पूछे जाने पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है लेकिन इन धारावाहिकों को लेकर मंत्रालय को किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है।
अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले दिनों काफी चर्चा का विषय बनी किताब वाट डू यू वांट फ्रोम मी में कैम्बि्रज यूनिवर्सिटी की मनोचिकित्सक टेरी एप्टर ने सास बहू के रिश्ते के विभिन्न आयामों का विश्लेषण किया। टेरी ने इसके लिए 20 साल तक शोध किया और विभिन्न देशों की महिलाओं से बातचीत की। टेरी ने विभिन्न देशों में हजारों महिलाओं से उनके अनुभव सुनने के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि 60 फीसदी महिलाएं यह महसूस करती हैं कि सास के साथ तनाव के चलते वे दीर्घकालिक तनाव की शिकार हो गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











