बिग बॉस से कैरियर को बढ़ावा नहीं मिलता : पूजा बेदी

Pooja Bedi
फिल्म जो जीता वही सिकंदर से अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत करने वाली पूजा बेदी ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि बिग बॉस जैसे रियलिटी शो से प्रतिभागियों के करियर को नाटकीय बढ़ावा मिलता है। बिग बॉस से कैरियर में कोई नाटकीय बदलाव नहीं आता।

पूजा बेदी अभिनेत्री और रियलिटी टीवी स्टार पूजा बेदी 2 अक्टूबर से शुरू हुए लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पांचवे सीजन के सेलिब्रिटी प्रतिभागियों में शामिल हैं। पूजा ने कहा, जो लोग कैरियर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बिग बॉस में शामिल होते हैं उन्हें यहां नहीं आना चाहिए क्योंकि यहां आ जाने से आपको काम नहीं मिलता।

मुझे नहीं लगता कि किसी को अपने कैरियर को बढ़ावा देने के लिए इस शो को एक मंच की तरह प्रयोग करना चाहिए क्योंकि यहां आकर किसी को नया कैरियर नहीं मिल गया है। पूजा ने कहा कि चाहे वो राहुल रॉय हों या शवेता तिवारी, वो आज भी उतने ही सफल हैं जितने वो पहले थे।

यहां से कोई नाटकीय सफलता नहीं मिलती। हां कुछ लोग जरूर लाभांवित हुए हैं जैसे राखी सावंत, लेकिन उन्होंने भी अपने खुद की मेहनत और प्रयासों से वो मुकाम पाया जहां वो आज हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा सामाजिक प्रयोग है। यहां आपको पूरा देश टीवी पर वैसे ही देखता है जैसे आप असल में हैं। लोगों में आपको लेकर अपनापन पैदा होता हैं, वो आपको देखते हैं और आपके लिए वोट करते हैं। इससे नजदीकियां बनती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X