..................... मसाबा मसाबा रिव्यू- दिल जीत लेगी नेटफ्लिक्स की ये सीरिज | Masaba Masaba Review: Neena Gupta and Masaba shines throughout in this Netflix series - Hindi Filmibeat

मसाबा मसाबा रिव्यू- फुल इंटरटेनमेंट है नेटफ्लिक्स की ये सीरिज, दिल जीत लेंगी नीना गुप्ता और मसाबा

Rating:
3.5/5

निर्देशक- सोनम नायर

स्टारकास्ट- मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, नील भूपलम, रिताशा राठौर, सत्यदीप मिश्रा और अन्य

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

6 एपिसोड / 30 मिनट

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरिज 'मसाबा मसाबा' चर्चित फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की जिंदगी की कहानी है, जो कि अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी हैं। इस सीरिज के द्वारा मसाबा ने दर्शकों को अपनी जिंदगी में झांकने का मौका दिया है। और यकीनन यह काफी दिलचस्प है। मसाबा की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल जिंदगी के कुछ पन्नों को निर्देशक ने काफी मनोरंजक तरीके से दिखाया है। यह सीरिज लेखन के स्तर पर दिल जीत लेती है।

Masaba Masaba

छह एपिसोड के इस सीरिज को बॉयोपिक नहीं कहा गया है, लिहाजा रचनात्मक स्तर पर भी छूट ली गई है। वास्तविक जीवन की मां- बेटी नीना गुप्ता और मसाबा ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है। उनके बीच के दृश्य, संवाद काफी सहज मालूम पड़ते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि फैशन डिजाइनल मसाबा एक बेहतरीन अदाकारा भी हैं।

यह सीरिज इतनी वास्तविकता के इतने करीब दिखती है कि इसकी एक-एक बात से आप जुड़ते चले जाते हैं। दोस्तों के साथ वक्त गुजारना हो, करियर में कुछ कर गुजरने की चाह रखना, स्वतंत्र रहना हो या जिंदगी पर हावी होती सोशल मीडिया हो.. 'मसाबा मसाबा' सिंपल, सीधे - सपाट तरीके से बात रखती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X