'झलक दिखला जा' में अब नहीं दिखेगी जज मैक्सिम की झलक

कलर्स के सबसे पॉपुलर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 7 .. को शुरू हुए मात्र अभी तीन हफ्ते हुए हैं और इस शो में सितारों को छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभी कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि शो की होस्ट दृष्टि धामी ने शो छोड़ दिया है वहीं दूसरी ओर शो के पहले इंटरनेशनल जज मैक्सिम चमेरकावस्की ने भी शो को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि कलर्स और जज मैक्सिम चमेरकावस्की के बीच केवल चार शो का कांट्रेक्ट हुआ था लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइटस पर कुछ और ही कहानी कही जा रही है।

कहा जा रहा है कि जज मैक्सिम चमेरकावस्की को बिल्कुल भी हिंदी नहीं आती है जिसकी वजह से शो के प्रतियोगियों और खुद मैक्सिम चमेरकावस्की को एक-दूसरे की भाषा को समझने में दिक्कत हो रही थी इसलिए जज मैक्सिम चमेरकावस्की ने शो को अलविदा कह दिया है। जबकि इन सारी खबरों को बकवास और बेबुनियाद बताते हुए जज मैक्सिम चमेरकावस्की ने कहा कि वो भारत के इस पॉपुलर शो का हिस्सा बनकर बहुत ज्यादा खुश हैं।

उन्होंने इस शो, शो के जजों और शो के प्रतियोगियों के जरिये एक नये भारत और भारत के कल्चर को समझा है। उनका बस कलर्स के साथ चार एपीसोड का ही करार था जिसके कारण ही उन्होंने शो को छोड़ा है। मेरे और कलर्स के बीच में कोई बवाल नहीं है। मै खुद को लकी मानता हूं को उन्हें इतने बेहतरीन कार्यक्रम का हिस्सा बनने का मौका मिला है।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X