कैंसर की वजह से Hina Khan का हुआ ऐसा बुरा हाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया कीमोथेरेपी का साइड इफेक्ट

Hina Khan Health Updates: हिना खान ने हाल ही में अपने पॉलिश किए हुए नाखूनों के पीछे के रहस्य का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपनी IG स्टोरीज पर अपने नाखूनों की क्लोज-अप तस्वीर शेयर की। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने नाखूनों पर पेंट नहीं किया है, लेकिन कीमोथेरेपी के कारण उनके नाखून पीले पड़ गए हैं।
हिना खान ने दिया हेल्थ अपडेट
हिना ने लिखा, "ठीक है, आप में से बहुत से लोग मेरे नाखूनों के बारे में पूछ रहे हैं, जिनमें मेरी बिल्डिंग के कुछ लोग भी शामिल हैं... मैंने कोई नेल पॉलिश नहीं लगाई है हाहाहाहा..मैं नेल पेंट लगाकर कैसे प्रेयर कर सकती हूं। थोड़ा दिमाग लगाओ मेरे प्यारे साथियों।"
यह भी पढ़ें- आनन-फानन में AR Rahman हुए अस्पताल में भर्ती, प्राइवेट हॉस्पिटल में हो रहे हैं टेस्ट पर टेस्ट
नाखूनों का उड़ा रंग
उन्होंने आगे कहा, "नाखूनों का रंग उड़ना कीमोथेरेपी के सबसे आम साइड इफेक्ट में से एक है..मेरे नाखून सूख गए हैं..लेकिन लेकिन लेकिन...आप जानते हैं कि अच्छी बात क्या है...यह सब टेम्पोरेरी है..और याद रखें कि हम ठीक हो रहे हैं...अल्हम्दुलिल्लाह।"
यह भी पढ़ें- होली पार्टी में हसीना को देखकर बहका एक्टर, नशे में छूने लगा इधर-उधर और कहा- 'देखता हूं कौन बचाता है'
नेल पेंट को लेकर कही ये बात
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि इस्लाम में नेल पेंट वाले नाखूनों से नमाज नहीं पढ़ी जा सकती। कैंसर की इस कठिन जर्नी के बीच हिना खान ने इस साल अपने पूरे रोजे रखे हैं और वो फैंस से अपने इन रोजों के बारे में हर जानकारी शेयर करती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त, भारत-पाक ड्रामा लोगों को आया पसंद!
कैंसर ट्रीटमेंट हुआ पूरा
हालांकि, हिना ने कुछ दिन पहले शेयर किया था कि उनका कैंसर ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है और अब वो अपनी सेहत को ठीक करने और बैक टू नॉर्मल होने के लिए ट्रीटमेंट्स ले रही हैं और जल्द ही वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
सेलेब्रिटी मास्टशेफ में अपनी जर्नी के बारे में बताया
हिना हाल ही में रियलिटी शो "सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया" के हाल ही के एपिसोड में दिखाई दीं। एपिसोड के दौरान, हिना ने कैंसर से अपनी लड़ाई के दौरान अपने साथी रॉकी जायसवाल के सपोर्ट के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि रॉकी ने उनके सामने कभी आंसू नहीं बहाए।
यह भी पढ़ें- 60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार, भरी महफिल में चढ़ा रोमांस!
हिना ने कहा, "मेरे शरीर पर निशान हैं। मेरा सर्जिकल इलाज हुआ है। वह उन निशानों को ठीक करता है। मेरे स्कार्स को उसने मुझसे ज्यादा ध्यान से देखता है। वह मुझसे पूछता है, 'आज कैसा है? क्या यह पहले से बेहतर है?' मेरे लिए खुद को देखना मुश्किल है, लेकिन वह रोज देखता है। वह बाथरूम जाता है, रोता है और वापस आ जाता है। वह मेरे सामने रोता भी नहीं है। वह मुझसे पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगा है। हर लड़की... हर औरत को इसके जैसा पार्टनर मिलना चाहिए।"
यह भी पढ़ें- रेस्तरां के वॉशरूम से बाहर निकलते वक्त पैंट पहनना ही भूल गईं Malaika Arora, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा!


Click it and Unblock the Notifications