आनन-फानन में AR Rahman हुए अस्पताल में भर्ती, प्राइवेट हॉस्पिटल में हो रहे हैं टेस्ट पर टेस्ट

AR Rahman Hospitalised: ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को रविवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गायक-संगीतकार को सीने में अचानक दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इमरजेंसी में अस्पताल में करवाया भर्ती
रहमान को कथित तौर पर चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, और डॉक्टर उनकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। अस्पताल में ईसीजी और ईसीएचओ के साथ कई टेस्ट किए जा रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ए आर रहमान को एंजियोग्राम से गुजरना पड़ सकता है। अब स्पेशलिस्ट की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है।
यह भी पढ़ें- होली पार्टी में हसीना को देखकर बहका एक्टर, नशे में छूने लगा इधर-उधर और कहा- 'देखता हूं कौन बचाता है'
रहमान के ऑफिशियल प्रवक्ता या परिवार के सदस्यों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पूरी जानकारी अभी आना बाकी है।
यह भी पढ़ें- The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त, भारत-पाक ड्रामा लोगों को आया पसंद!
एक महीने पहले सायरा भी हुई थीं भर्ती
अभी एक महीने पहले ही ए.आर. रहमान की अलग रह रहीं पत्नी सायरा रहमान की इमरजेंसी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने एक्स पति ए आर रहमान को धन्यवाद दिया था।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
सायरा का हुआ था ऑपरेशन
सायरा के वकील के जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "कुछ दिन पहले श्रीमती सायरा रहमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी। इस कठिन समय के दौरान, उनका एकमात्र ध्यान जल्दी ठीक होने पर है। वह अपने आस-पास के लोगों की चिंता और सपोर्ट की गहराई से सराहना करती हैं और उनकी दयालुता और प्रोत्साहन के लिए वास्तव में आभारी हैं।" बयान में कहा गया, "वह इस दौरान प्राइवेसी भी चाहती हैं और अपने सपोर्टर्स और शुभचिंतकों की समझदारी के लिए आभार व्यक्त करती हैं।"
यह भी पढ़ें- 60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार, भरी महफिल में चढ़ा रोमांस!
पिछले साल अलग हुए थे सायरा और रहमान
ऑस्कर विजेता संगीतकार और सायरा ने नवंबर 2024 में 29 साल की शादी के बाद अपने अलगाव की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। रहमान के अलगाव वाले पोस्ट में कहा गया था, "हमें उम्मीद थी कि हम तीस साल तक पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप उठता है। फिर भी, इस बिखराव में, हम मतलब तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले।" रहमान और सायरा ने 1995 में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं- खतीजा, रहीमा और अमीन।
यह भी पढ़ें- रेस्तरां के वॉशरूम से बाहर निकलते वक्त पैंट पहनना ही भूल गईं Malaika Arora, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा!


Click it and Unblock the Notifications











