60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार, भरी महफिल में चढ़ा रोमांस!

Aamir Khan

Aamir Khan Gauri Spratt Video: आमिर खान एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं और इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने ऐलान किया कि वो रिलेशनशिप में हैं।

आमिर खान की पर्सनल लाइफ चर्चा में

आमिर खान ने मीडिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को इंट्रोड्यूस करवाया और बताया कि वो गौरी नाम की महिला को पिछले 18 महीने से डेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें एक ऐसे शख्स की तलाश थी, जिसके साथ वो शांति से रह सकें, जो उन्हें सुकून दे और वो गौरी ही हैं। हालांकि, उनके ऐलान से पहले ही आमिर की नई गर्लफ्रेंड को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही थीं।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

गौरी का हाथ थामे आए नजर

आमिर खान अब इस खुलासे के बाद अक्सर गौरी के साथ स्पॉट होते हैं। पिछले दिनों वो इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सिरी पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी और दोनों एक्स वाइफ के साथ पार्टी में नजर आए थे और अब आमिर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो गौरी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!

आमिर और गौरी का वीडियो

सामने आए इस वीडियो में आमिर खान किसी गैदरिंग में नजर आ रहे हैं। जहां आमिर ने ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है, वहीं गौरी ब्लू रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आमिर किसी भी हाल में गौरी का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- रेस्तरां के वॉशरूम से बाहर निकलते वक्त पैंट पहनना ही भूल गईं Malaika Arora, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा!

लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'चलो इस बार बाल तो नॉर्मल है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'वैसे तो आमिर की चॉइस काफी बेकार रही है लेकिन इस बार आमिर ने खुद के लिए ढंग की लड़की ढूंढ़ी है।' तीसरे यूजर ने लिखा- 'इनका सही चल रहा है एकदम' एक और यूजर ने लिखा- 'चलो फाइनली खूबसूरत लड़की तो मिली।'

यह भी पढ़ें- Nita Ambani ने अपने ससुर Dhirubhai Ambani के साथ की थी बदतमीजी, पिता ने बीच में आकर संभाली बात वरना...

कौन है गौरी स्प्रैट?

आपको बता दें, आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वो एक सिंगल मदर हैं। जी हां, गौरी का एक छह साल का बेटा भी है। आमिर ने बताया था कि वो गौरी से 25 साल पहले मिले थे और अब वो उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। आमिर ने यह भी कहा कि गौरी प्रोडक्शन लाइन से जुड़ी हुई हैं और वह गौरी को बॉलीवुड की पागल दुनिया के लिए तैयार कर रहे हैं।

FAQs
आमिर खान की पहली शादी कब हुई थी?

आमिर खान की पहली शादी उनके बॉलीवुड सफर से पहले ही हो गई थी। एक्टर ने 1986 में पहली शादी रीना दत्ता से की थी। आमिर और रीना पड़ोसी हुआ करते थे और आमिर रीना को अपना दिल दे बैठे। आमिर खान ने अपने खून से रीना को एक लव लेटर लिखा था। परिवार आमिर और रीना की शादी के खिलाफ था, लिहाजा दोनों ने भागकर शादी कर ली। आमिर और रीना के दो बच्चे हुए, जुनैद और आइरा। आमिर के बॉलीवुड करियर के बाद से ही दोनों में अनबन होने लगी। साल 2002 में आमिर और रीना ने शांतिपूर्ण तरीके से तलाक ले लिया।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X