बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!

Devar Bhabhi

Bollywood Devar Bhabhi Jodi: बड़े पर्दे पर ऐसी कई जोड़ियां दिखाई गई हैं, जिन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था और उनमें से एक जोड़ी तो देवर-भाभी की थी। जिनका पर्दे पर रोमांस देखकर लोगों के दिल आज भी धड़क उठते हैं।

देवर भाभी का सुपरहिट जोड़ी

हम जिस सुपरहिट देवर-भाभी की जोड़ी के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर और उनकी सगी भाभी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी थीं। दोनों ने साथ में मिलकर कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और कई रोमांटिक सॉन्ग में अपनी धांसू केमिस्ट्री भी दिखाई। जी हां, उनकी जोड़ी को सबसे ख़ास बनाने वाला उनका रिश्ता और ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड था। श्रीदेवी न केवल अनिल कपूर की को-स्टार थीं, बल्कि उनके बड़े भाई, निर्माता बोनी कपूर से शादी करने के बाद उनकी भाभी भी थीं।

यह भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड और उनकी मां संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं शाहरुख की लाडली Suhana Khan, वीडियो वायरल

चाहे उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते कितने भी अच्छे क्यों ना हों, अनिल कपूर और श्रीदेवी का रोमांस हमेशा से ही काफी चर्चा में रहा है। इस जोड़ी ने 'मिस्टर इंडिया', 'लम्हें', 'जुदाई' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन, श्रीदेवी का स्टारडम सिर्फ उनके फैंस तक ही सीमित नहीं था। अनिल कपूर भी हमेशा से ही उनके दीवाने थे।

यह भी पढ़ें- Sikandar के लिए Salman Khan वसूल रहे 100 करोड़ से भी ज्यादा? एक्टर के सामने रश्मिका की फीस बस इतनी...

कई फिल्मों में किया काम

अनिल कपूर और श्रीदेवी उस दौर की हिट जोड़ी हुआ करती थी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया, जिसमें मिस्टर इंडिया (1987), लम्हे (1991), जुदाई (1997), हीर रांझा (1992) और रूप की रानी चोरों का राजा (1993) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा ये एक्टर, कैंसर का इलाज कराने के लिए नहीं बचे पैसे

रोमांटिक गाने में साथ आए नजर

खासकर साल 1987 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म मिस्टर इंडिया में तो उनकी जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। यह फिल्म अनिल कपूर और श्रीदेवी की यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के एक सुपरहिट गाने 'काटे नहीं कटते' में अनिल कपूर ने अपने भाई बोनी कपूर से जबरदस्ती उन्हें इसमें शामिल करने के लिए कहा था। पहले यह गाना सिर्फ श्रीदेवी पर फिल्माया जाना था लेकिन बाद में अनिल कपूर भी एक्ट्रेस के साथ नजर आए।

यह भी पढ़ें- Baywatch की एक्ट्रेस ने 62 की उम्र में की आत्महत्या, सिर पर खुद को मारी गोली

3.8 करोड़ रुपये के बजट में बनी मिस्टर इंडिया ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये कमाए और हुकूमत के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वर्ष 1987 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

More from Filmibeat

Read more about: anil kapoor sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X