Sikandar के लिए Salman Khan वसूल रहे 100 करोड़ से भी ज्यादा? एक्टर के सामने रश्मिका की फीस बस इतनी...

sikandar

Sikandar Starcast Fees Revealed: लगभग एक साल के इंतजार के बाद, सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस को ईद का तोहफा देने के लिए तैयार हैं। एक्टर अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है। अब बात करें इस फिल्म की फीस की तो खबरों की मानें तो सलमान खान ने इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा फीस ली है।

सिकंदर में सलमान खान की फीस

सामने आ रही रिपोर्ट्स पर अगर यकीन किया जाए, तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की फीस वसूली है। बताया जा रहा है कि सलमान ने बहुप्रतीक्षित सिकंदर के लिए 120 करोड़ रुपये की भारी फीस चार्ज की है। हालांकि यह साफ नहीं है कि एक्टर जो आमतौर पर प्रोफिट शेयरिंग मॉडल का ऑप्शन चुनते हैं, उन्होंने सिकंदर के लिए भी ऐसा ही किया है या नहीं।

एक्टर ने फिल्म में अपने रोल के लिए कठोर फिजीकल ट्रेनिंग ली और अपनी जान पर खतरा होने के बावजूद टाइट सिक्योरिटी में शूटिंग करते रहे।

रश्मिका मंदाना की फीस

वहीं रश्मिका मंदाना की बात करें तो वो इस वक्त अपनी बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर - पुष्पा 2 और छावा की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर में वो सलमान की प्रेमिका का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने फिल्म के लिए सिर्फ 5 करोड़ रुपये लिए हैं।

फिल्म में काजल अग्रवाल की फीस

आपको बता दें, काजल अग्रवाल भी सिकंदर में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी और हालांकि उनके रोल के बारे में डिटेल अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन कथित तौर पर उन्हें इसके लिए 3 करोड़ रुपये की पेमेंट की गई है।

बाकी के एक्टर्स की फीस

रिपोर्ट्स की मानें तो जाने-माने एक्टर शरमन जोशी भी सिकंदर का हिस्सा हैं और उन्हें फिल्म के लिए 75 लाख रुपये दिए गए हैं। प्रतीक बब्बर भी एक छोटी लेकिन जरूरी रोल निभाएंगे, जिसके लिए उन्हें 60 लाख रुपये मिले हैं। बाहुबली के कटप्पा के नाम से मशहूर साउथ के एक्टर सत्यराज सिकंदर में एक्ट करेंगे और उन्होंने इस रोल के लिए 50 लाख रुपये लिए हैं।

डेढ़ साल बाद सलमान की वापसी

सिकंदर इस साल ईद पर सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म के साथ सलमान खान डेढ़ साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करेंगे। उनकी आखिरी फिल्म टाइगर 3 थी। 2024 में, उन्होंने वरुण धवन की बेबी जॉन में एक स्पेशल कैमियो रोल भी किया था।

More from Filmibeat

Read more about: sikandar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X