अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा ये एक्टर, कैंसर का इलाज कराने के लिए नहीं बचे पैसे

Vibhu Raghave

Vibhu Raghave Cancer Treatment: हिना खान अपनी कैंसर की जर्नी से लोगों को प्रेरित कर रही हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसे एक्टर की कहानी भी सामने आई है, जिसके पास अपना इलाज कराने के लिए पैसे ही नहीं बचे हैं और उस एक्टर के पास पैसों की तंगी हो गई है और अब उनकी एक्ट्रेस फ्रेंड ने लोगों क्राउडफंडिंग की डिमांड की है।

विभू राघव को है स्टेज 4 न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर

टेलीविजन एक्टर विभु राघव, जिन्हें टीवी शो 'निशा और उसके कजिन्स' में उनके रोल के लिए जाना जाता है, पिछले तीन साल से कोलन के स्टेज 4 के न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से जूझ रहे हैं। उनके दोस्त और एक्ट्रेस सिंपल कौल ने उनके इलाज के लिए फाइनेंशियल हेल्प मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है, क्योंकि समय के साथ मेडिकल एक्सपेंसेस लगातार बढ़ रहे हैं।

सिंपल कौल ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

सिंपल कौल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लोगों से विभु के चल रहे इलाज में मदद करने की अपील की। ​​उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्कार, एक बार फिर अपने दोस्त विभु राघव @vibhuzinsta के कैंसर के इलाज के लिए पैसे जुटा रहे हैं। हमारे दोस्त को 4th स्टेज का कोलन कैंसर है और उसे अपने इलाज के लिए मदद के साथ-साथ आपकी दुआओं की भी जरूरत है। हमारे पास पैसे की कमी है। उसका इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। केटो लिंक हमारी स्टोरी और बायो में है। किसी भी तरह की मदद से उसके ठीक होने में काफी मदद मिलेगी। आप सभी का शुक्रिया और उसे अपनी दुआओं में याद रखें।"

यह भी पढ़ें- Baywatch की एक्ट्रेस ने 62 की उम्र में की आत्महत्या, सिर पर खुद को मारी गोली

इससे पहले भी जुटाए गए थे पैसे

इससे पहले विभु के चाहने वालों ने उनके इलाज के लिए खूब पैसे जुटाए थे, जिसका इस्तेमाल उनकी दवाइयों और देखभाल में किया गया है। हालांकि, कैंसर के खिलाफ उनकी लड़ाई अब भी जारी है, इसलिए महंगे इलाज को जारी रखने के लिए उन्हें और भी मदद की जरूरत है। जिसके लिए उनके साथी अब सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें- रूमर्ड बॉयफ्रेंड और उनकी मां संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं शाहरुख की लाडली Suhana Khan, वीडियो वायरल

पूरे शरीर में फैल रहा है कैंसर

इस साल जनवरी में, विभु ने कीमोथेरेपी के दूसरे स्टेज से गुजरते हुए अस्पताल से एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने अपनी बिगड़ती सेहत के बारे में खुलकर बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि अब कैंसर उनके लीवर, रीढ़, हड्डियों और फेफड़ों तक फैल गया है, जो कि बहुत डराने वाला है।

यह भी पढ़ें- हाई हील्स में जलवा दिखा रही थीं कंगना, तभी बिगड़ा बैलेंस और धड़धड़ाती हुई सीढ़ियों से गिरीं नीचे, वीडियो वायरल

एक्टर विभू ने बताया कि वो इस बीमारी के कारण सदमे में जरूर हैं, लेकिन उन्होंने अबतक हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कहा, "बीमारी धीरे-धीरे फैल रही है। यह लीवर, रीढ़, हड्डी और फेफड़ों तक पहुंच गई है। यह चौंकाने वाला था। मैं कुछ दिनों से परेशान था। इसे समझने में समय लगता है। यह सच्चाई को अपनाने का पल है और अभी इसका एकमात्र इलाज कीमोथेरेपी ही है। अब सब कुछ ठीक चल रहा है। कीमोथेरेपी से यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा। पिछले तीन सालों से आप सभी ने मेरा बहुत साथ दिया है। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें। हम इससे एक साथ जीत हासिल करेंगे।"

यह भी पढ़ें- Sikandar के लिए Salman Khan वसूल रहे 100 करोड़ से भी ज्यादा? एक्टर के सामने रश्मिका की फीस बस इतनी...

हालांकि, इस जंग में विभू अकेले नहीं हैं। विभु के दोस्त और फैंस उनके साथ खड़े हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि प्यार, प्रार्थना और फाइनेंशियल मदद की वजह से वो कैंसर के खिलाफ यह लड़ाई जीत सकेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X