हाई हील्स में जलवा दिखा रही थीं कंगना, तभी बिगड़ा बैलेंस और धड़धड़ाती हुई सीढ़ियों से गिरीं नीचे, वीडियो वायरल

Kangana Sharma Oops Moment: एक्ट्रेस-मॉडल कंगना शर्मा हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर स्पॉट हुईं। उन्होंने बहुत ही हॉट आउटफिट पहना हुआ था और वो बला की खूबसूरत भी लग रही थीं। लेकिन उस वक्त हसीना का सारा फैशन धरा का धरा रह गया, जब वो अपना बैलेंस संभाल नहीं पाईं।
कंगना शर्मा का बार-बार बिगड़ा बैलेंस
कंगना शर्मा का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक्ट्रेस हाई हील्स पहनकर सीढ़ियों से नीचे उतरने से पहले अपना बैलेंस खो बैठीं। वह लड़खड़ाकर गिर पड़ीं और देखने वाले चौंक गए। वायरल वीडियो में, कंगना को गिरने के बाद देखती हैं क्या उन्हें ज्यादा चोट तो नहीं आई। हालांकि, इससे पहले भी वो हील्स पहनकर लड़खड़ाई थीं। उस वक्त तो कंगना ने खुद को संभाल लिया था लेकिन सीढ़ियों से उतरते वक्त वो अपना बैलेंस खो बैठीं।
कंगना शर्मा ने खुद को संभाला
दुर्घटना के बावजूद, उन्होंने मुस्कुराते हुए खुद को संभाला और अपने आस-पास के लोगों से बातचीत करना जारी रखा। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ट्रांसपैरेंट स्लीव्स, गहरी नेकलाइन और फ्रिंज डिटेलिंग के साथ चमकदार काले रंग की सीक्विन्ड बॉडीसूट पहना था।
कंगना का वर्कफ्रंट
कंगना शर्मा अपने बोल्ड फैशन चॉइसेस और सोशल मीडिया पर अपनी शानदार मौजूदगी के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और बाद में 'द कपिल शर्मा शो' और 'तू सूरज मैं सांझ, पियाजी' जैसे शो के जरिए टेलीविजन में पहचान बनाई।


Click it and Unblock the Notifications











