Nita Ambani ने अपने ससुर Dhirubhai Ambani के साथ की थी बदतमीजी, पिता ने बीच में आकर संभाली बात वरना...

Nita Ambani Dhirubhai Ambani Conversation: नीता अंबानी जो इस वक्त बिजनेस की दुनिया की महारानी कहलाई जाती हैं। इनका जन्म एक मिडल क्लास परिवार में हुआ था, लेकिन किस्मत का ऐसा चक्का घूमा कि नीता फर्श से अर्श तक पहुंच गईं।
मिडल क्लास फैमिली से जुड़ी हैं नीता
नीता अंबानी कभी एक आम मिडल क्लास लड़की हुआ करती थीं। जो कभी ख्वाब में भी अंबानी परिवार की बहू होने का सपना नहीं देख सकती थीं। लेकिन उनकी किस्मत में अंबानी परिवार में राज करना ही लिखा था। नीता अंबानी बेहद खूबसूरत थीं और एक डांस प्रोग्राम में देखने के बाद धीरूभाई अंबानी ने तय कर लिया था कि नीता ही उनके घर की बहू बनेंगी।
नीता का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
नीता अंबानी को जब धीरूभाई अंबानी के पास से कॉल आया तो उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने काफी बदतमीजी से धीरूभाई अंबानी से बात की थी। नीता का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि कैसे उन्होंने अपने ससुर से पहली बार बात की थी और उनका फोन बेअदबी से काट दिया था।
धीरूभाई अंबानी ने किया कॉल
इस पुराने वीडियो में आप नीता और मुकेश अंबानी को यह कहानी सुनाते हुए देख सकते हैं कि कैसे धीरूभाई अंबानी उनके मैचमेकर बने। नीता ने कहा- 'मैं अपनी परीक्षाओं के लिए पढ़ाई में बिजी थी, तभी फोन की घंटी बजी और मैं फोन उठाती हूं और फोन करने वाला खुद को धीरूभाई अंबानी बताता है। मैंने यह सोचकर फोन काट दिया कि यह एक प्रैंक कॉल है।
नीता ने आगे बताया- 'उन्होंने दोबारा कॉल किया और मैंने फिर से फोन उठाया और उन्होंने फिर बोला कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं तो मैंने उनसे गुस्से में बोला कि मुझे बेवकूफ बनाना बंद करो और चुपचाप फोन रख दो।'
पिता ने बचाई लाज
नीता ने आगे बताया- 'उन्होंने तीसरी बार कॉल किया और मैं उस कॉल को उठाना नहीं चाहती थी और लेकिन तभी मेरे पिता उस कॉल को उठाते हैं और मैं बस उनको देख रही थी। मैंने देखा कि उनके चेहरे के हाव-भाव अचानक से बदल गए। उन्होंने स्पीकर पर अपना हाथ रखा और मुझसे कहा कि ये वाकई में धीरूभाई अंबानी ही हैं और क्या तुम इनसे प्यार से बात कर सकती हो?'
अपने सबसे छोटे बेटे की शादी की
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की शादी को अब दो दशक हो गए हैं। नीता अंबानी ने पिछले साल अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से करवाई। यह शादी अपने आप में ही एक बहुत बड़ा इवेंट था। इस शादी को अटेंड करने के लिए देश- विदेश से लोग आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











