शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta Breakup: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के फैंस के लिए ये एक चौंकाने वाली खबर हो सकती है। जो लोग इन दोनों को आने वाले समय में साथ देखने और इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए ये खबर दिल तोड़ने वाली हो सकती है।
लोग पसंद करते थे प्रियंका और अंकित की जोड़ी
सालों तक साथ रहने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता कथित तौर पर अलग हो गए हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था, लेकिन ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पर तो फैंस अपनी जान छिड़कने लगे थे। इनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री ने उनके फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई। लोगों की पसंदीदा जोड़ी होने के बावजूद, दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। दोनों ने बाहर हमेशा एक-दूसरे को 'सबसे अच्छे दोस्त' बताया।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!
इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को किया अनफॉलो
हाल ही में, ऐसी अफवाहें भी थीं कि प्रियंका और अंकित इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन अटकलों के बीच, इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ब्रेकअप की अफ़वाहों को और हवा मिल गई है। यह खबर पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की, जिसमें बताया गया कि प्रियंका उनके घर से बाहर निकल गईं, जहां वो एक साथ रह रहे थे।
यह भी पढ़ें- रेस्तरां के वॉशरूम से बाहर निकलते वक्त पैंट पहनना ही भूल गईं Malaika Arora, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा!
शादी करने की थी प्लानिंग
उन्होंने लिखा, "उड़ारियां सीरियल की यह जोड़ी एक दूसरे से बेहद प्यार करती थी और शादी के बंधन में बंधने की भी प्लानिंग थी, लेकिन जब चीजें बिगड़ने लगीं, तो उन्होंने शादी करने से परहेज किया और यह तय करने में समय लगाया कि क्या वे असल में अपनी जिंदगी एक साथ बिताना चाहते हैं या नहीं। आखिरी फैसला था- "नहीं, हम एक दूसरे के बिना ही ठीक रहेंगे।" माना जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में यह भी चर्चा है कि इस एक्स कपल का ब्रेकअप काफी बदसूरत रहा है।"
यह भी पढ़ें- Nita Ambani ने अपने ससुर Dhirubhai Ambani के साथ की थी बदतमीजी, पिता ने बीच में आकर संभाली बात वरना...
पीआर स्टंट होने का दावा
हालांकि, प्रियंका और अंकित की ब्रेकअप की खबर उनके फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। लोगों के बीच बहस शुरू हो गई कि कपल के बीच क्या गलत हो सकता है या यह जोड़ी के बीच एक छोटा या बड़ा झगड़ा था। दूसरी ओर, कुछ लोगों को यह भी लगने लगा कि कुछ भी गलत नहीं हो सकता है और यह सब एक 'पीआर स्टंट' का हिस्सा हो सकता है क्योंकि उनका ड्रीमियाता ड्रामा, तेरे हो जाएं हम रिलीज होने वाला है। इस सीरीज उड़ारियां से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ी यानी प्रियंका और अंकित की जोड़ी भी दिखाई देगी।
अंकित प्रियंका ने डेटिंग की खबरों से किया था इनकार
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें तब फैलीं जब वे बिग बॉस 16 के घर में थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा डेटिंग से इनकार किया। लेकिन प्रियंका और अंकित जब भी साथ होते उनके बीच की मुस्कान हमेशा ये दिखा देती कि दोनों के बीच कुछ तो ऐसा चल रह है, जो दोस्ती से परे है।
एक इंटरव्यू में प्रियंका चाहर ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अंकित को लेकर कहा था कि अंकित उनके लिए मुंबई में सबसे अच्छी चीज है, क्योंकि मुंबई में एक्ट्रेस का परिवार नहीं है, इसलिए वह सिर्फ अंकित पर ही भरोसा कर सकती थीं, क्योंकि वह उनका बहुतख्याल रखता था। प्रियंका ने कहा कि वह उनके एक बार बुलाने पर ही तुरंत आ जाते हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि वह चाहती है कि उनका रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहे।
उड़ारियां के सेट पर मिले थे प्रियंका और अंकित
आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की पहली मुलाकात उनके टेलीविजन शो उड़ारियां के सेट पर हुई थी, जिसे सरगुन मेहता और रवि दुबे ने प्रोड्यूस किया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी सराहा गया और इनकी केमिस्ट्री और खूबसूरत प्रेजेंस की वजह से यह जल्द ही शो की हाइलाइट्स में से एक बन गई।


Click it and Unblock the Notifications














