होली पार्टी में हसीना को देखकर बहका एक्टर, नशे में छूने लगा इधर-उधर और कहा- 'देखता हूं कौन बचाता है'

tv actress

TV Actress Molestation: होली का त्यौहार यूं तो रंगों का और मस्ती से भरा होता है। लेकिन यही त्यौहार एक टेलीविजन एक्ट्रेस के लिए सबसे बुरा सपना बन गया, जब मुंबई में एक पार्टी में उसके को-एक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

नशे में धुत एक्टर ने की छेड़छाड़

29 साल की एक्ट्रेस, जिसने कई टीवी शोज में अहम रोल निभाए हैं, उन्होंने अब अपने को-एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को मुंबई में एक होली पार्टी में हुई। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उसका को-एक्टर पार्टी में नशे में धुत होकर आया और उसके मना करने के बावजूद उस पर रंग डालने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें- The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त, भारत-पाक ड्रामा लोगों को आया पसंद!

'जबरदस्ती रंग डालने की कोशिश की'

एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा, "वह मुझ पर और पार्टी में मौजूद दूसरी महिलाओं पर रंग डालने की कोशिश कर रहा था। मैं उसके साथ होली नहीं खेलना चाहती थी, इसलिए मैंने विरोध किया और उससे दूर चली गई।"

यह भी पढ़ें- शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

'गलत तरीके से छुआ'

एक्ट्रेस ने बताया, "मैं छत पर पानीपुरी की दुकान के पीछे छिप गई, लेकिन वह मेरे पीछे आया और मुझ पर रंग डालने की कोशिश की। मैंने अपना चेहरा ढक लिया, लेकिन उसने मुझे जबरदस्ती पकड़ लिया और मेरे गालों पर रंग लगा दिया और फिर मुझसे कहा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं और देखूंगा कि कौन तुम्हें मुझसे बचाता है।' इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छुआ और मुझ पर रंग डाल दिया। मैंने उसे धक्का दिया। मैं मानसिक रूप से सदमे में थी और सीधे वॉशरूम चली गई।"

यह भी पढ़ें- 60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार, भरी महफिल में चढ़ा रोमांस!

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने दोस्तों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने आरोपी एक्टर से पूछताछ की, लेकिन उसने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!

पुलिस ने मामला किया दर्ज

इसके बाद एक्ट्रेस सीधे पुलिस के पास गई और FIR दर्ज कराई और पुलिस ने अब एक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक्टर को कानूनी नोटिस भेजा है, और दूसरे मेहमानों के बयान भी दर्ज कर रहे हैं और पार्टी के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। आरोपी एक्टर पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(i) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- रेस्तरां के वॉशरूम से बाहर निकलते वक्त पैंट पहनना ही भूल गईं Malaika Arora, सरेआम होना पड़ा शर्मिंदा!

More from Filmibeat

Read more about: tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X