The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त, भारत-पाक ड्रामा लोगों को आया पसंद!

the diplomat

The Diplomat Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर, द डिप्लोमैट, धीरे-धीरे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब रफ्तार पकड़ने लगी है। शिवम नायर की डायरेक्टेड इस एक्शन थ्रिलर को लोगों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'द डिप्लोमैट'की कमाई में दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'द डिप्लोमैट' को अच्छी शुरुआत ना मिलने के बावजूद, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 12% की बढ़त देखी गई, जिससे पता चलता है कि फिल्म को लेकर लोगों में दिलचस्पी अब बढ़ रही है।

द सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, द डिप्लोमैट ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जॉन अब्राहम की शानदार एक्टिंग और फिल्म की रोमांचक कहानी को फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है। दूसरे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए रेवेन्यू में बढ़ोतरी देखी। इस तरह फिल्म का भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- 60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार, भरी महफिल में चढ़ा रोमांस!

क्या है कहानी

यह फिल्म भारतीय नागरिक उज्मा अहमद की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है। जिन्हें 2017 में बचाया गया और भारत वापस लाया गया। उस महिला ने दावा किया कि उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए बहकाया गया था, जहां उन्हें बंदूक की नोक पर शादी के लिए मजबूर किया गया और उनके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार भी किया गया। उज्मा अहमद का का भारत वापस लौटना एक बड़ी कूटनीतिक घटना बन गया था और यही सब इस फिल्म 'द डिप्लोमैट' में दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

फिल्म की स्टारकास्ट

जॉन अब्राहम जो फिल्म में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय एंबेसी में काम करने वाले डिप्लोमैट जेपी सिंह का रोल निभा रहे हैं। उज्मा अहमद का रोल निभाने वाली सादिया खतीब फिल्म में अच्छी लग रही हैं । फिल्म में बाकी एक्टर्स हैं- कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी और रेवती।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस देवर-भाभी जोड़ी ने मचाया था तहलका, रोमांटिक गाने में तो कर दी थी सारी हदें पार!

FAQs
जॉन अब्राहम ने अपना बॉलीवुड करियर कब शुरू किया था?

जॉन अब्राहम ने साल 2003 में बिपाशा बसु के साथ जिस्म फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म 3 करोड़ के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर 7.97 करोड़ की कमाई करके हिट रही थी।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X