मोदी के गुजरात से टीवी को हुआ प्यार
कहते हैं साहित्य और फिल्मों में वो ही दिखाया जाता है जो कि समाज में घटित हो रहा होता है जो कि शायद सही भी है। आज पूरे देश में जो राजनीतिक माहौल है उसके मुताबिक गुजरात देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। लोग गुजरात के विकास के लिए नरेन्द्र मोदी को उसके विकास का श्रेय देते हैं खैर हम यहां पर मोदी को लेकर कोई बात नहीं करने वाले हैं। बल्कि हम यहां पर बात कर रहे हैं गुजरात का असर हमारे टीवी शो पर।
हो सकता है कि यह अमिताभ बच्चन के एड का असर भी हो कि आजकल टीवी पर जितने शो प्रसारित हो रहे हैं उन सभी में गुजरात की महक देखी जा रही है। गुजरात के बड़े घराने, सांस्कृतिक घरानों को तो जैसे टीवी पर दिखाने की होड़ मच गयी है।
पहले टीवी की दुनिया में पंजाबी संस्कृति हावी थी जिसे राजस्थान के कल्चर ने खत्म किया लेकिन अब गुजराती रीति-रिवाजों ने अपना टीवी पर वर्चस्व जमा लिया है। जो हिट है वो ही बिकता है कि तर्ज पर आज टीवी पर गुजरात की खुशबू महक रही है।
आईये ऐसे ही चंद शो के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने टीवी दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











