इस प्यार को क्या नाम दूं... 30 को खत्म
स्टार प्लस का मशहूर शो इस प्यार को क्या नाम दूं इस हफ्ते की 30 तारीख को खत्म हो जायेगा। इस रोमांटिक लवस्टोरी को इसलिए खत्म किया जा रहा है क्योंकि शो के हीरो अरनव सिंह रायजादा यानी कि बरूण सोबती ने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बरूण इन दिनों फिल्मों में सक्रिय होने जा रहे हैं और शो की वजह से वो फिल्मों की तरफ पूरी तरह ध्यान नहीं दे पा रहे हैं इसलिए वो शो छोड़ रहे हैं। शो वालों ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की लेकिन बरूण तैयार नहीं हुए हैं ऐसे में स्टार प्लस ने उनकी जगह किसी और हीरो की एंट्री कराने से अच्छा शो को बंद करने फैसला ले लिया।
स्टार न्यूज के शो सास बहू और साजिश में बात करते हुए बरूण ने कहा कि वो फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी फैमिली के लिए शो को छोड़ रहे हैं इसलिए मेरे बारे में लोग गलत बातें ना सोचें। मैं पिछले डेढ़ साल से लगातार काम कर रहा हूं इसलिए अपने परिवार पर समय नहीं दे पा रहा हूं। हां शो के बंद होने से मुझे भी बहुत दुख हो रहा है लेकिन हर चीज जो शुरू होती है वो बंद तो होगी ही इसलिए मैं अपने चाहने वालों से कहना चाहूंगा कि वो मायूस ना हो अपना प्यार और सहयोग मेरे साथ बनाये रखें, मैं बहुत जल्द उनके बीच में फिर से आऊंगा।
मालूम हो कि 6 जून 2011 को शुरू हुआ इस प्यार को क्या नाम दूं...शो टीआरपी चार्ट में अच्छी पोजिशन में था। बरूण और सान्या के अभिनय से सजे इस शो का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं, कलर्स के हिट शो बालिका वधू के समय शुरू होने के बावजूद इस शो ने सफलता का परचम लहराया है।महिलाओं से ज्यादा युवा वर्ग में पसंद किये जाने वाले इस शो के बंद होने से निश्चित रूप से उन लोगों को मायूसी होगी जो सान्या-बरूण यानी कि अरनव सिंह रायजादा और खुशी कुमारी गुप्ता को देखने के आदि हो गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












