Aashram की इस एक्ट्रेस ने मुंबई लोकल ट्रेन की भयानक घटना का किया जिक्र, कहा- 'उसने मेरे प्राइवेट पार्ट पकड़े'

Aaditi Pohankar Assault: अदिति पोहानकर ने SHE और आश्रम जैसी OTT सीरीज में अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस किया है। उन्हें आखिरी बार आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में देखा गया था, जिसका प्रीमियर कुछ दिनों पहले Amazon MX प्लेयर पर हुआ था।
अदित पोहानकर ने बताई चौंकाने वाली घटना
हाल ही में, Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की भयानक घटनाओं के बारे में खुलकर बात की। पहली बार उनके साथ उनके स्कूल के दिनों में हुआ था, और बाद में मुंबई की लोकल ट्रेन में उनके साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई।
स्कूल के दिनों में हुआ ये कांड
अदिति ने बताया, "मेरे साथ दो बहुत बुरे हादसे हुए। मेरी मां एक टीचर थीं। हमारे पास एक सोसाइटी बस हुआ करती थी, स्कूल से हम उस बस से जाते थे। इसलिए, पांचवीं क्लास के बाद आपको अपनी बस लेनी होती है और इंडीपेंडेंट होना होता है। वो लड़का, आप यकीन नहीं करेंगे, वह मेरी मां का स्टूडेंट था, उसके बैग के नीचे कुछ चमक रहा था और उसने मुझे देखने के लिए कहा। मैंने देखा और हंसने लगी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैंने उसे दादा कहा और मैंने देखा कि उसकी आंखों में हैवानियत थी और मुझे एहसास हुआ कि ये कुछ गलत दिखाने की कोशिश कर रहा है।"
यह भी पढ़ें- होली पार्टी में हसीना को देखकर बहका एक्टर, नशे में छूने लगा इधर-उधर और कहा- 'देखता हूं कौन बचाता है'
लड़के ने प्राइवेट पार्ट दिखाने की कोशिश की
उन्होंने आगे बताया- "इसलिए, मैं बस में खड़ी हो गई और मैंने कहा 'यह आदमी मुझे कुछ गलत दिखा रहा है', और मैंने यह जोर से और साफ रूप से कहा। वह इतना हैरान हो गया कि वह अपनी पैंट की जिप लगाना भूल गया। बस नहीं रुकी और उसकी पैंट नीचे गिर गई, और वह चलती बस से कूद गया। मैंने अपनी मां को बताया, तो उन्होंने कहा, 'तुमने क्या किया?'। मैंने उन्हें बताया कि मैंने क्या किया और उन्होंने कहा 'अच्छा किया'।"
यह भी पढ़ें- The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त, भारत-पाक ड्रामा लोगों को आया पसंद!
मुंबई की लोकल में एक स्टूडेंट ने पकड़ लिए चेस्ट
इसके अलावा एक्ट्रेस ने मुंबई लोकल ट्रेन में अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना को शेयर किया। अदिति ने कहा, "मैंने लोकल ट्रेन में ट्रैवल और फर्स्ट क्लास में, स्कूली लड़कों को आने की परमिशन है, और वे बार को पकड़े हुए थे। मैं 11वीं क्लास में थी और महिला डिब्बे में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को परमिशन है, स्कूल यूनिफॉर्म वाले जो होते हैं। वो वहीं खड़ा था और जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चली, मुझे लगता है कि वो दादर स्टेशन था, उसने बस मेरे स्तन पकड़ लिए।"
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Priyanka Chahar Chaudhary और Ankit Gupta का हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो
जब उनसे समय के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने बताया, "यह सुबह 11:30 या 12 बजे का समय था। यह दिन का समय था। वह स्कूल से निकला होगा, और मैं शायद कोचिंग या किसी और काम से निकली होगी। मैं उस समय दौड़ने के लिए पीडीपी (प्रियदर्शनी पार्क) जाती थी, और मैंने कुर्ता पहना हुआ था। मुझे नहीं पता था कि उसके मन में मेरे लिए ऐसा कुछ है और जब उसने ऐसा किया तो मैं शॉक रह गई।"
यह भी पढ़ें- 60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार, भरी महफिल में चढ़ा रोमांस!
पुलिस ने नहीं किया सपोर्ट
उन्होंने आगे बताया कि जब वह शिकायत करने गई तो पुलिस ने उनके साथ कैसा बर्ताव किया। अदिति ने कहा, "तो, मैं अगले स्टेशन पर उतर गई और पुलिस स्टेशन गई। पुलिस ने कहा, 'अरे ठीक है, कुछ हुआ क्या ज्यादा?'। मैंने कहा 'मैंटली मुझे परेशान किया गया है'। तो, उन्होंने कहा 'अभी कहां ढूंढेंगे उसको'। आप मेरी बात पर यकीन नहीं करेंगे कि वह आदमी वहीं खड़ा था जहां उसने मेरे साथ जो कुछ भी किया, और मैंने उसे पहचान लिया। मैंने कहा कि वह वही आदमी है। तो, उसने (पुलिस ने) पूछा, 'आपके पास क्या सबूत है?'। मैंने कहा कि मैं आपको बता रही हूं कि उसने मेरे साथ क्या किया है, मैं झूठ क्यों बोलूंगी?"
यह भी पढ़ें- आनन-फानन में AR Rahman हुए अस्पताल में भर्ती, प्राइवेट हॉस्पिटल में हो रहे हैं टेस्ट पर टेस्ट
एक्ट्रेस ने कहा, "एक महिला कांस्टेबल मेरे साथ आई और उसने उस लड़के से पूछा, 'इनको कुछ किया क्या?' तो उसने कहा 'नहीं'। मैं उस पर जोर से चिल्लाई और मैंने उसे डरा दिया क्योंकि वह एक छोटा लड़का था। मैं उससे 2-3 साल बड़ी थी। फिर जब मैंने उसे मारने का इशारा किया, तो उसने कहा, 'हां, सॉरी सॉरी'। मैंने सचमुच उसका कॉलर पकड़ लिया और कहा, 'और किसी के साथ करेगा? इनके सामने बोल'।


Click it and Unblock the Notifications











