गणतंत्र दिवस 2021: हर भारतीय को देखना चाहिए श्याम बेनेगल का शो - संविधान

26 जनवरी 2021 को भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। लेकिन इस जश्न को मनाने के पीछे की कहानी जानने के लिए हर भारतीय को एक शो ज़रूर देखना चाहिए। शो का नाम है संविधान (Samvidhaan - The Making Of Constitution of India)। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी ये सीरीज़ 2014 में राज्य सभा टीवी पर प्रसारित हुई थी।

इस शो को लिखा है शमा ज़ैदी और अतुल तिवारी ने। शमा ज़ैदी के पिता खुद संविधान सभा के सदस्य थे और इसलिए इस शो में काफी तथ्य ऐसे हैं जो आपको कहीं पढ़ने - सुनने को नहीं मिलेंगे।

26-january-republic-day-must-watch-show-samvidhan-by-shyam-benegal

वहीं श्याम बेनेगल का कहना था कि वो खुद संसद का हिस्सा रह चुके हैं और देखा है कि इसकी कार्यप्रणाली कैसी है। इसलिए इस शो को बनाने में उन्हें अपने निजी अनुभवों से काफी मदद मिली।

श्याम बेनेगल ने संविधान से पहले, भारत एक खोज नाम की सीरीज़ बनाई थी जो 53 एपिसोड्स की थी। ये सीरीज़, पंडित जवाहर लाल नेहरू की किताब पर आधारित थी।

आज़ादी के बाद का संघर्ष

आज़ादी के बाद का संघर्ष

इस सीरीज़ में श्याम बेनेगल ने आज़ादी के बाद का संघर्ष दिखाया है। कैसे भारत के प्रमुख कर्ता धर्ताओं ने देश को सुरक्षित रखने के लिए इसे नियम व कानून से बांधने की ज़रूरत समझी और कैसे भारत के लोगों को इसका संविधान दिया।

बाबा साहेब अंबेडकर

बाबा साहेब अंबेडकर

सीरीज़ में संविधान के जनक, बाबा भीमराव अंबेडकर की भूमिका में दिखे मशहूर कलाकार सचिन खेड़ेकर। सचिन, कई बार, कई स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका में दिखाई दे चुके हैं जिनमें बाबा अंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस प्रमुख हैं।

पंडित नेहरू

पंडित नेहरू

स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे पंडित जवाहर लाल नेहरू। शो में पंडित नेहरू की भूमिका में दिखे हैं एक्टर दिलीप ताहिल।

नीरज काबी

नीरज काबी

भारत की आज़ादी की कहानी लिखी जाए, बोली जाए, सुनी जाए और सुनाई जाए और उसमें बापू ना दिखें, ऐसा भारत के इतिहास में ना कभी हुआ है और ना ही कभी होगा। इस शो में महात्मा गांधी की भूमिका निभाते दिखे मंझे हुए कलाकार नीरज काबी।

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता

दिव्या दत्ता ने भी शो में स्वतंत्रता सेनानी पूर्णिमा बनर्जी की भूमिका निभाई। पूर्णिमा बनर्जी ने नमक आंदोलन में भाग लेने के बाद भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया जिसके बाद उन्हें जेल हो गई थी। वो अरूणा असफ अली की छोटी बहन थीं।

राजेश्वरी सचदेव - इला अरूण

राजेश्वरी सचदेव - इला अरूण

शो में इला अरूण, हंसा मेहता के किरदार में दिखीं जो उन 15 महिलाओं में शामिल थीं जो संविधान सभा का हिस्सा थीं। हंसा मेहता एक लेखिका थीं। वहीं राजेश्वरी सचदेव, राजकुमारी अमृत कौर अहलूवालिया के किरदार में दिखाई दीं जो कि आज़ाद भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री थीं।

मोहम्मद अली जिन्ना

मोहम्मद अली जिन्ना

इस सीरीज़ में मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई थी नरेंद्र झा ने। नरेंद्र झा अब इस दुनिया में नहीं रहे।

मौलाना आज़ाद

मौलाना आज़ाद

शो में मौलाना आज़ाद की भूमिका में दिखाई दिए थे दिवंगत अभिनेता टॉम ऑल्टर।

ज़रूर देखें ये सीरीज़

ज़रूर देखें ये सीरीज़

जहां, भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस 2021 में मनाने जा रहा है, हमारी राय है कि हम में से हर किसी को 10 एपिसोड की ये सीरीज़ ज़रूर देखनी चाहिए।

शो की सूत्रधार

शो की सूत्रधार

इस शानदार शो की सूत्रधार हैं स्वरा भास्कर। जिनके ज़रिए, 1946 में गठित हुई संविधान सभा और 1950 में भारत के लोगों को दिए संविधान के बीच की सारी कहानी दर्शकों को सुनाती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X