आखिर शाहरुख की जात है क्या- ये है बकरापुर फिल्म रिव्यू

स्टार- 2
निर्माता- रमेश एस अरुणांचलम
निर्देशक- जानकी विश्वनाथन
कलाकार- अंशुमान झा, योशिका वर्मा और सुरुची औलख
संगीत- अग्नि बैंड

भारत एक ऐसा देश है जहां पर धर्म मजहब के नाम पर हमेशा ही झगड़े हुए हैं। खासतौर पर हिंदु और मुसलमान तो हमेशा से ही एक दूसरे के खून के प्यासे रहे हैं। अभी तक तो बॉलीवुड के फिल्मकारों ने इन मजहबों के इंसानों को लेकर ही फिल्में बनाई हैं और इन फिल्मों ने अक्सर विवादों में घिरकर काफी नाम भी कमाया है। लेकिन जानकी विश्वनाथन ने अपने निर्देशन में पहली बार ऐसी फिल्म बनाई है जिसमें एक बकरे के मजहब और उसके धर्म को लेकर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच जंग छिड़ जाती है। ये है बकरापुर में दिखाया गया है कि किस तरह से इंसानों को तो अभी तक मजहब के नाम पर बांटा ही था लेकिन अब जानवरों के भी धर्म और मजहब का बंटवारा होने लगा। लोगों की मानसिकता को बड़ी ही खूबसूरती और कड़वे तौर पर ये है बकरापुर में दिखाया गया है।

'ये है बकरापुर' की कहानी है एक बकरे की जिसका नाम है शाहरुख। शाहरुख जुल्फी नाम के लड़के के घर में रहता है। जुल्फी शाहरुख से बेहद प्यार करता है। लेकिन एक दिन जुल्फी के परिवार वाले शाहरुख को बेचकर अपना कुछ कर्जा चुकाने का फैसला करते हैं और जुल्फी इस खबर को सुनकर काफी परेशान और दुखी हो जाता है। जुल्फी शाहरुख को बचाने के लिए जफर (आयुष्मान झा) की मदद लेता है। जफर शाहरुख के ऊपर अरबी भाषा में अल्लाह लिख देता है और जब लोग शाहरुख के ऊपर लिखे अल्लाह को देखते हैं तो उन्हें लगता हे कि शाहरुख अल्लाह का बंदा है।

शाहरुख पूरे गांव में मशहूर हो जाता है और एक तरफ हिंदु शाहरुख को अपने साथ रखने के लिए तैयार होते हैं तो वहीं मुसलमान कहते हैं कि शाहरुख उनके मजहब का है और वो उनके साथ ही रहना चाहिए। जुल्फी और मुसीबत में फंस जाता है। अपने शाहरुख को बचाने के लिए जुल्फी क्या क्या करता है और किन मुश्किलों का सामना करता है ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें इस तरह हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X