बिल्लू: नाई और सुपरस्टार की दोस्ती

संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : इरफान खान , लारा दत्ता , शाहरुख खान , राजपाल यादव।
हल्की फुल्की फिल्में बनाने वाले प्रियदर्शन के खाते में कुछ गंभीर किस्म की फिल्में जैसे सजा ए काला पानी, गर्दिश और विरासत भी शामिल है इसी कड़ी में अगली फिल्म 'बिल्लू' जुड़ रही है।
पौराणिक कथा महाभारत के दो पात्रों कृण्ण और सुदामा की दोस्ती ही फिल्म का आधार है। इसी प्रेरणा को आधार बनाकर मलयालम में 'कथा परयुम्बुल' और तमिल में 'कुसेलन' फिल्म बनाई गई थी, और अब हिंदी में बिल्लू। फिल्म में एक नाई और एक फिल्म के सुपरस्टार के बीच अटूट दोस्ती को दिखाया गया है।
कहानी- बिल्लू राव परदेशी ( इरफान खान) एक गरीब नाई है जो अपनी पत्नी बिंदिया ( लारा दत्ता ) और दो बच्चों के साथ एक गांव में रहता है। बिल्लू बड़ी मुश्किल से अपना घर चला रहा है। उसके बचपन का दोस्त साहिर खान जो कि अब एक बहुत बड़ा सुपरस्टार बन चुका है, उस गांव में अपनी एक फिल्म की शुटिंग करने पहुंचता है। सब जानते है कि बिल्लू और साहिर बचपन के दोस्त है।
अब गांव वाले बिल्लू की खतिरदारी शुरू करने लगते है सब बिल्लू को खुश करने में लग जाते है। जिसमें एक उभरते हुए कवि ( राजपाल यादव ), लोभी महाजन ( ओम पुरी) और स्कुल की प्रिंसिपल ( रसिका जोशी) शामिल है। इन सबके साथ बिताए गए बिल्लू के सारे प्रसंग काफी रोचक है।
शाहरूख खान ने अपने स्टार की भूमिका को बखुबी अंजाम दिया है। फिल्म में उनके साथ तीन आइटम नम्बर दीपिका, करीना और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए है जो कहानी में बहुत खुबसूरती से फिट गए है।
फिल्म का अंत काफी अच्छा है। साहिर अपने बचपन के दिन को याद करता है जब बिल्लू हमेशा उसके मुश्किल के दिनों में उसके साथ खड़ा रहता है। फिल्म साहिर और बिल्लू के माध्यम से इंसानी रिश्ते की गर्माहट को बखूबी पेश करती है।
फिल्म में मनीष कोर्डे के संवाद हर स्थिति में बखुबी फिट होता है। वही प्रीतम का संगीत काफी ऊर्जा देता है। फिल्म के तीन गाने 'मर जानी' और 'लव मेरा हिट हिट' पहले से ही श्रोताओं के जुबान पर चढ चुके है।
अभिनय के मामले में सभी ने बेहतर काम किया है सभी अपने अपने रोल में छा गए है। लारा दत्ता को एक गांव की औरत की भूमिका में देखना बहुत अच्छा लगा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो यह एक बहुत ही प्यारी और संवेदनशील फिल्म है। जो आपके दिलो दिमाग पर छा जाती है। वैसे भी सेंसर बोर्ड ने फिल्म को जीरो सर्टिफिकेट दिया है यानी फिल्म का एक भी दृश्य काटा नही गया है।


Click it and Unblock the Notifications











