Watch or Not..फिल्म शाहरुख जैसी और गाना अक्षय का...ये तो नाइंसाफी है!
जानिए क्यों देखें और क्यों न देखें कियारा आडवाणी और मुस्तफा की फिल्म मशीन।
कल फिल्मी फ्राइडे को सिनेमाघरों में दो हिंदी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। पहली अब्बास मस्तान निर्देशित फिल्म 'मशीन' और दूसरी राजकुमार राव की फिल्म ट्रैप्ड। फिलहाल हम बात करने जा रहे हैं अब्बास मस्तान की फिल्म मशीन के बारे में। इस फिल्म से अब्बास के बेटे एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं।
फिल्म में मुस्तफा के अलावा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि ये फिल्म थ्रिलर है। साथ ही ट्रेलर में ये भी साफ दिख रहा है कि आपको फिल्म देखने के दौरान हो सकता है कि शाहरुख खान की बाज़ीगर और सैफ अली खान की रेस की याद आ जाए। क्योंकि इसमें कार रेस और बाज़ीगर जैसा थ्रिलर आपको देखने को मिल सकता है।
TRAILER: 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म.. बाहुबली 2.. देंखे धमाकेदार ट्रेलर
बहरहाल, हम यहां बात करने जा रहे हैं उन मुद्दों पर जो आपको इस बात का फैसला लेने में मदद करेंगे कि ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं..


Click it and Unblock the Notifications











