अनुष्का शर्मा ने वैलेंटाइन्स डे पर विराट के लिए लिखा पोस्ट - ऐसा भी कोई बड़ा दिन नहीं है

बॉलीवुड कपल्स आज वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इज़हार कर रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे नए मम्मी पापा - अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी अपनी बेटी वामिका के जन्म के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मना रहे हैं।

इस मौके पर अनुष्का ने अपनी और विराट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - वैसे तो आज ऐसा भी कोई बड़ा या खास दिन नहीं है। लेकिन वैलेंटाइन के मौके पर ऐसी पोज़ की हुई ढलते सूरज के साथ की तस्वीरें अच्छी लगती हैं।

virat-kohli-anushka-sharma-celebrate-valentines-day-with-an-emotional-note

गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपना सारा समय साथ बिताया, कभी लूडो खेलते तो कभी क्रिकेट खेलते।

ये पावर कपल हाल ही में एक बेटी के माता पिता बने हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। बेटी के साथ समय बिताने और उसका ध्यान रखने के लिए विराट ने भी फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है और अनुष्का के साथ हैं।

शादी के तीन साल

शादी के तीन साल

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने दिसबंर 2017 में बिना किसी को भनक लगे, शादी कर ली थी। पिछले साल दिसंबर में उनकी शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। शादी के बाद से ही मिस्टर और मिसेज़ कोहली, पावर कपल बन चुके हैं।

शादी के खास नियम तोड़े

शादी के खास नियम तोड़े

सात फेरे लेने के साथ ही, विराट और अनुष्का ने सात घिसे पिटे रूल्स को भी लात मार दी थी।ये सात नियम, सोसइटी ने बना रखे हैं और खाली आंटी अंकल टाइप के रिश्तेदार अक्सर इन नियमों की बात ज़रूर कर देते होंगे।

करियर के ऊंचे मुकाम पर ज़िम्मेदारी

करियर के ऊंचे मुकाम पर ज़िम्मेदारी

जो जवान लोग ये मानते हैं कि करियर से ज़्यादा ज़रूरी जीवन में कुछ भी नहीं होता, उनको हम ये बता दें कि ज़िंदगी में किसी का साथ होना बहुत ज़रूरी है। ये बात विराट और अनुष्का ने अच्छे से समझा दी है।

ध्यान से भी ध्यान ना भटके

ध्यान से भी ध्यान ना भटके

जिन लोगों का कहना है कि प्यार से फोकस कम होता है वो ज़रा इन दो लोगों को देख लें। इन्होंने प्यार के साथ ही अपना फोकस बनाया है। विराट ने तो हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि जब से अनुष्का आई है, मुझमें फैसले लेने की समझ और ठहराव आया है।

काम ही काम, कहां है आराम

काम ही काम, कहां है आराम

जिन लोगों को लगता है कि शादी के बाद के हीरोइनों को प्रोजेक्ट मिलना बंद हो जाते हैं या फिर हीरोइन को रिप्लेस कर दिया जाता है। उन्हें बता दें कि अनुष्का की शादी के बाद से तीन फिल्में कर चुकी हैं - परी, सुई धागा और ज़ीरो।

जब सही लगे, तब शादी

जब सही लगे, तब शादी

जिन लोगों को लगता है कि 30 के अंदर शादी करना बेवकूफी है और वो अभी इसके लिए तैयार नहीं है, एक बार फिर सोच लीजिए। हालांकि शादी आप तभी करिए जब आप तैयार हों। लेकिन दिमाग में ये वहम ना बैठाइए कि 30 के अंदर शादी नहीं करनी चाहिए। या 30 के बाद नहीं करनी चाहिए।

शहर बदला, घर बदला

शहर बदला, घर बदला

इस बार लड़की नहीं, लड़के ने अपना शहर बदला। अनुष्का के काम को देखते हुए, विराट कोहली, मुंबई में शिफ्च हो रहे गए। दोनों ने अपने घर पर साथ में पहली दीवाली पूजा भी साथ की।

सपने देखने पर कोई रोक नहीं

सपने देखने पर कोई रोक नहीं

जिन लोगों को लगता है कि छोटे परिवारों के, या बिना किसी कनेक्शन के बड़े सपने नहीं देखे जाते हैं, विराट और अनुष्का उनके लिए एक जीती जागती मिसाल हैं।

केवल परिवार साथ

केवल परिवार साथ

शादी जैसा मौका परिवार के लिए खास होता है। और विराट अनुष्का ने अपने खास मौके के लिए केवल परिवार और दोस्तों को तरजीह दी थी। बाकी लोग, रिसेप्शन में इन्वाइट किए गए।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

हैप्पी वैलेंटाइन डे

विराट और अनुष्का आज कितने वैलेंंटाइन डे साथ मना चुके हैं, इसकी तो गिनती नहीं है लेकिन हर कोई यही चाहेगा कि आने वाला हर दिन उनके लिए वैलेंटाइन ही हो और उनका साथ और प्यार हमेशा यूं ही बरकरार रहे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X