आलोक नाथ रेप केस: विनता नंदा अपने फायदे के लिए भी लगा सकती हैं इल्ज़ाम - मुंबई कोर्ट
आलोक नाथ को मुंबई के सेशन कोर्ट से विनता नंदा रेप केस में राहत मिली है। मुंबई कोर्ट का कहना है कि इस पूरे केस में इस मामले को नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता कि विनता नंदा अपने किसी निजी फायदे के लिए आलोक नाथ का इस्तेमाल कर रही हों और इसलिए उन पर इतने संगीन आरोप लगाए हों।
कोर्ट का कहना है कि विनता नंदा को ये पूरी घटना याद है लेकिन ना ही घटना का वक्त याद है और ना ही तारीख। कोर्ट ने विनता नंदा की दो अलग अलग FIR की कॉपियों में दो अलग अलग बातें लिखी हुई पाई है। इस पर जवाब देते हुए विनता के वकील ने कहा कि पहली शिकायत केवल एक कवर लेटर थी जिसके साथ विनता का फेसबुक पोस्ट जोड़ा गया था।

लेकिन फिलहाल कोर्ट ने आलोक नाथ को कस्टडी में रखकर पूछताछ करने की स्वीकृति नहीं दी है और कोर्ट का मानना है कि इसकी ज़रूरत भी नहीं है। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर के खिलाफ अश्लील हरकतों और डराने धमकाने का आरोप लगाया, इसी के बाद बॉलीवुड में Me Too मूवमेंट की शुरूआत हो गई।
इसके बाद एक एक कर लोग सामने आने लगे और अपनी आपबीती बताने लगे। आलोक नाथ के खिलाफ भी कई लोगों ने शिकायत की जिसमें कई बड़ी अभिनेत्रियां शामिल थीं।


Click it and Unblock the Notifications











