वरूण - नताशा का संगीत: अर्जुन - जान्हवी करेंगे परफॉर्म, करण जौहर बनेंगे होस्ट, ये रही गानों की प्लेलिस्ट

वरूण धवन और नताशा दलाल, 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उससे पहले, 23 जनवरी की रात को उनकी शादी का संगीत समारोह होगा जिसमें उनके बॉलीवुडिया दोस्त जमकर थिरकने वाले हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस इवेंट को होस्ट करने वाले हैं धवन परिवार के खास करण जौहर जिन्होंने वरूण को अपनी फिल्म स्टू़डेंट ऑफ द ईयर में लॉन्च किया है।

varun-dhawan-and-natasha-dalal-sangeet-ceremony-today-arjun-janhvi-kapoor-to-perform

वहीं इस संगीत सेरेमनी पर वरूण धवन के खास दोस्त अर्जुन कपूर, अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ परफॉर्म करेंगे। फंक्शन पर वरूण की खास दोस्त आलिया के परफॉर्म करने की भी खबरें हैं।

अब वरूण धवन की शादी पर डांस करने के लिए प्लेलिस्ट बनाने की तो ज़रूरत ही नहीं है। क्योंकि ये प्लेलिस्ट काफी लंबी होगी। फिर भी वरूण के बेस्ट गाने तो इस संगीत की जान होंगे ही।

 पलट

पलट

तेरा ध्यान किधर है, ये तेरा हीरो इधर है। अब वरूण धवन की शादी हो इस गाने पर डांस ना हो, तो शुरूआत थोड़ी फीकी नहीं पड़ जाएगी।

तम्मा तम्मा

तम्मा तम्मा

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के इस मशहूर गाने के रीमेक पर वरूण धवन और आलिया भट्ट ने आग लगा दी थी। और लगता है कि संगीत की डांस फ्लोर पर भी कुछ ऐसा ही होगा।

टन टना टन

टन टना टन

भई जब तक वरूण धवन की स्टाईल में चलती है क्या 9 से 12 ना पूछ लिया जाए तब तक पार्टी में तड़का कैसे लगेगा।

जानेमन आह

जानेमन आह

ढिशूम का ये गाना और इस गाने पर वरूण और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री तो सबको याद ही होगी। अब परिणीति हो ना हो, कोई ना कोई तो इस गाने पर आग लगा ही देगा।

हुस्न है सुहाना

हुस्न है सुहाना

हाल ही में कुली नं. 1 में वरूण धवन और सारा अली खान इस गाने पर जमकर थिरके हैं। ऐसे में वरूण के संगीत में तो कुली नं. 1 की सफलता का जश्न बनता ही है।

आशिक सरेंडर

आशिक सरेंडर

जो भिड़ा तेरे नैनों से टांका तो आशिक सरेंडर हुआ। भई अब वरूण और नताशा जब मिले थे तब तो ये गाना गाने के लिए उनकी उम्र काफी छोटी थी लेकिन अब ज़रूर वो इस गाने पर रंग जमा सकते हैं।

 ऊंची है बिल्डिंग

ऊंची है बिल्डिंग

अब नताशा दलाल भी तो अपने स्वैगर वाले राजा के लिए कुछ परफॉर्म करेंगी ही। ऐसे में इस गाने से परफेक्ट उनके लिए कोई गाना हो सकता है क्या।

गरमी

गरमी

वरूण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d का ये गाना पहले ही काफी गर्मी बढ़ा चुका है। लेकिन अलीबाग की सर्दी में भी ये गाना तो प्लेलिस्ट पर जमकर बजेगा।

राधा

राधा

अब किसी पार्टी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और राधा पर डांस ना हो, ऐसा तो इस जनम में नहीं होने वाला है। ऊपर से ये वरूण धवन की पहली फिल्म का गाना है।

बदरी की दुलहनिया

बदरी की दुलहनिया

प्लेलिस्ट कितनी भी बड़ी हो लेकिन संगीत का समापन तो इसी गाने के साथ होना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X