नहीं रहीं प्रसिद्ध अभिनेत्री सुचित्रा सेन

उन्हें आंधी और देवदास में किये गये उनके किरदार के लिए यादा किया जाता है। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में दिये गये उनके योगदान के कारण उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनका जन्म बांग्लादेश के पाबना में हुआ था, उनका प्रारंभिक नाम रोमा दास गुप्ता था। उन्होने बंगाली उद्योगपति के बेटे देवनाथ से विवाह किया था। उनकी बेटी मुनमुन भी अभिनेत्री है, वहीं मुनमुन की बेटियां रिया सेन और राइमा सेन भी बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
सुचित्रा सेन ने अपने फिल्मी करिअर की शुरूआत 1952 में फिल्म 'शेष कोठाई' से की, जो कि रिलीज नहीं हुई। जिसके बाद उनकी फिल्म 'शारे चित्तौर' आयी। उन्हें 1955 में आयी फिल्म 'देवदास' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications











