#Review: मैंने दत्त बायोपिक की झलक देखी, ये फिल्म 100 टका BLOCKBUSTER है

सुभाष घई ने हाल ही में संजय दत्त बायोपिक की तारीफों के पुल बांधे थे। उनका कहना था कि फिल्में या तो काम करती हैं या फिर नहीं करती हैं। ऐसी चीज़ें होती रहती हैं। रणबीर कपूर बेहतरीन एक्टर है। हिरानी ने मुझे दोस्त के तौर पर ये टीज़र दिखाया और ये शानदार था।

मुझे लगता है कि ये एक लाजवाब फिल्म होगी और साथ ही ब्लॉकबस्टर होगी। क्योंकि जिस तरह से रणबीर कपूर ने संजय दत्त को घोट के पिया है और जिस तरह राजू ने उसे डायरेक्ट किया है, मैं खुश भी हूं और हैरान भी हूं। मुझे पूरा यकीन है कि संजू एक हिट फिल्म होगी।

subhash-ghai-reviews-ranbir-kapoor-dutt-teaser-after-watching-it

सुभाष घई ने आगे बताया कि राजकुमार हिरानी बेहतरीन आर्टिस्सट है। और उन्हें अपना काम बहुत ही अच्छी तरह से आता है। राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान दत्त बायोपिक और रणबीर कपूर के बारे में दिल खोलकर बात की। सबसे पहले राजकुमार हिरानी से पूछा गया कि क्या संजय दत्त ने फिल्म पास कर दी है।

इस पर हिरानी ने बताया कि संजय ने अभी पूरी फिल्म नहीं देखी है। बस कुछ भाग देखे हैं। उन्होंने फिल्म का टीज़र देखा है और उन्हें काफी पसंद आया। अभी भी हम फिल्म पर काम कर रहे हैं। जब फिल्म तैयार हो जाएगी तो सबसे पहले उसे संजय दत्त ही देखेंगे। अभी तो वो सदमे में हैं कि उन पर एक फिल्म भी बन गई। वो अभी इस बात को हज़म कर रहे हैं।

रणबीर ने फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है वहीं फिल्म का ट्रेलर और कुछ हिस्से बॉलीवुड के कुछ दिग्गजों ने देख लिए हैं। जिस किसी ने भी ये ट्रेलर देखा उसने फटाफट 100 करोड़ का ठप्पा मार दिया।

खबर है कि फिल्म का ट्रेलर, सीधा 8 मई को रिलीज़ किया जाएगा। ये तारीख टीम को सुझाई है संजय दत्त ने। 8 मई को संजय दत्त ने रॉकी के साथ अपने करियर की शुरआत की थी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X