सुभाष घई चले हास्य फिल्मों की ओर

By Super

Subhash Ghai
फिल्म 'युवराज' की असफलता के बाद फिल्मकार सुभाष घई अब हास्य प्रधान फिल्मों की ओर रूख कर गए हैं। उनकी आगामी फिल्म 'पेइंग गेस्ट' हास्य प्रधान विषयों पर आधारित है।

घई ने कहा कि फिल्म 'पेइंग गेस्ट' हास्य प्रधान नाटक पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस नाटक का मंचन अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात में हो चुका है। नाटक का निर्देशन परितोष पेंटर ने किया था।

घई ने कहा कि फिल्म का निर्देशन भी पेंटर ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंटर ने फिल्म के निर्देशक के रूप में भी अच्छा काम किया है। फिल्म की कहानी पांच दोस्तों की है जो दुबई में रहते हैं।

यह फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होगी। घई ने कहा, "फिल्म में आपको कई अच्छे कलाकार नजर आएंगे। हमने फिल्म में श्रेयस तलपडे, जावेद जाफरी, आशीष चौधरी, सेलिना जेटली और नेहा धूपिया को शामिल किया है।"

हास्य फिल्म के चलन के बारे में घई ने कहा, "मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि अभी हास्य प्रधान फिल्मों का मौसम है। दरअसल इन दिनों लोग काफी चिंतित हैं और ऐसे समय में उन्हें हास्य प्रधान फिल्मों की जरूरत है ताकि वे हंस सकें।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X