Stree 2 के इस स्टार पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, 21 साल की महिला ने कहा- 'मुझे पीटा, बार-बार किया रेप और...'

stree 2

Choreographer Jani Master Accused Of Sexual Assault: पिछले काफी दिनों से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री चर्चा में है। आए दिन मॉलीवुड से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं और इन खुलासों ने लोगों को हैरान करके रख दिया है और ये खुलासे कोई आम खुलास नहीं हैं बल्कि सेक्शुअल असॉल्ट को लेकर हैं और अब इसकी चिंगारी बॉलीवुड तक भी पहुंच गई है और हालिया मामला इस बात का सबूत है।

Jani Master पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, हाल ही में उन पर एक महिला ने कई मौकों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 को मिल गया सबसे महंगा कंटेस्टेंट, इस टीवी एक्टर पर लुटा रहे भारी-भरकम रकम!

21 साल की महिला ने लगाया आरोप

जानी हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' में चार्टबस्टर गाने 'आई नई' को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता 21 साल की कोरियोग्राफर है, जिन्होंने हैदराबाद में रायदुर्गम पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं और उन्होंने बताया कि आउटडोर शूटिंग के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan के साथ Saba Azad, बॉयफ्रेंड के लिए तोड़े सारे नियम, किया ये काम, ब्रेकअप की खबरें हुईं स्वाहा!

पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत में कहा गया है कि महिला ने जानी मास्टर पर चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है, साथ ही नरसिंगी में उनके घर पर भी यौन उत्पीड़न किया है। महिला की शिकायत के बाद, एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला अब नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- दादी Nitu Kapoor से गप्पे लड़ा रही थी नन्हीं Raha, बॉन्डिंग Alia Bhatt के चेहरे पर बजे बारह, किया ये काम

जानी मास्टर पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और किसी अन्य व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने के साथ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तेलंगाना की महिला सुरक्षा विंग (WSW) की DG शिखा गोयल ने सख्त जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari ने चुपके से कर ली शादी, पति Sidharth संग तस्वीरें शेयर कीं, फैंस हुए हैरान!

इन गानों के लिए फेमस हैं Jani Master

जानी मास्टर ने अभी तक आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि जानी मास्टर (Jani Master Choreography) मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों की कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड में, उनके खाते में कई गाने (Jani Master Songs) हैं, जिनमें जय हो से फोटोकॉपी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया टाइटल ट्रैक, लाल पीली अंखियां, और स्त्री 2 से आज की रात और आई नई शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari से बहुत ज्यादा बड़े हैं Siddharth, प्यार के आगे गिरी उम्र के फासले की दीवार!

More from Filmibeat

Read more about: stree 2 jani master
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X