Bigg Boss 18 को मिल गया सबसे महंगा कंटेस्टेंट, इस टीवी एक्टर पर लुटा रहे भारी-भरकम रकम!

Bigg Boss 18 Contestant: देश का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस जल्द ही टेलीविजन पर अपनी पैठ बनाने आ रहा है। कुछ समय पहले सलमान खान को बिग बॉस के 18वें सीजन के लिए शूट करते हुए देखा गया था और अब सोशल मीडिया के गलियारों में इस शो के कंटेस्टेंट की बात चल रही है।
Bigg Boss 18 के सबसे महंगा कंटेस्टेंट
बिग बॉस 18 को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने नामी चेहरों को अप्रोच किया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक कई सेलेब्स की भागीदारी को लेकर बातें चल रही हैं। इस बीच खबर आ रही है कि बिग बॉस मेकर्स (Bigg Boss Makers) एक टीवी एक्टर (bigg boss highest paid contestant) पर अच्छी-खासी मोटी रकम लुटाने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस और उनकी मां संग लालबाग राजा के बाउंसरों ने की बदतमीजी, छीने फोन और धक्का भी दिया
कई हिट शोज में किया काम
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है और उन्होंने कई हिट सीरियल्स में काम किया है। वो एक्टर और कोई नहीं बल्कि धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) हैं। धीरज धूपर को आखिरी बार जी टीवी के 'रब से है दुआ' में देखा गया था और कथित तौर पर वह शो के कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक हैं।
इतने सारे पैसे लुटाने को तैयार Bigg Boss Makers
खबरें आ रही हैं कि एक्टर इस साल शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट भी हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धीरज (Dheeraj Dhoopar Show) शो में अपनी जर्नी के लिए 4-5 करोड़ की भारी रकम चार्ज कर रहे हैं। ससुराल सिमर का और कुंडली भाग्य जैसे शो में अपने शानदार काम के लिए जाने जाने वाले धीरज एक बच्चे के पिता भी हैं।
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने घर से भागकर Aamir Khan के भाई से की शादी, चार दिन बाद हुआ पछतावा, दस साल से नहीं देखी बेटी की शक्ल
Bigg Boss 18 के बारे में
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18 Contestants) के लिए एलिस कौशिक, दलजीत कौर, समीरा रेड्डी, मैक्सटर्न, शोएब इब्राहिम और कई फेमस चेहरों के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, शोएब इब्राहिम ने शो में हिस्सा लेने की खबरों का खंडन किया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार कौन से कंटेस्टेंट इसमें शामिल होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस साल बिग बॉस 18 का थीम 'भूत, वर्तमान और भविष्य' है।


Click it and Unblock the Notifications













