एक्ट्रेस ने घर से भागकर Aamir Khan के भाई से की शादी, चार दिन बाद हुआ पछतावा, दस साल से नहीं देखी बेटी की शक्ल

eva grover

Eva Grover On Her Married Life With Hyder Ali Khan: ईवा ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं और उन्होंने कई नामी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए हैं और उनमें 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'टशन-ए-इश्क' जैसे फेमस शोज भी मौजूद हैं। ईवा एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनके करियर का ग्राफ भी शानदार ही रहा है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही।

Eva Grover की पर्सनल लाइफ

इन दिनों एक्ट्रेस अपने हालिया इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में वह कॉफी अनफिल्टर्ड पॉडकास्ट में नजर आईं, इस दौरान ईवा ग्रोवर (Eva Grover Personal Life) ने फैन्स को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आमिर खान (Aamir Khan Stepbrother Hyder Ali Khan) के सौतेले भाई हैदर अली खान के साथ शादी कैसे उनके लिए एक बुरा सपना बन गई थी।

यह भी पढ़ें- Badshah ने अपनी खास दोस्त से की थी शादी, बेटी होते ही दिया तलाक, देश छोड़ यहां रहने लगीं रैपर की एक्स वाइफ

Aamir Khan के सौतेले भाई से भागकर की शादी

ईवा ग्रोवर ने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि उन्होंने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान (Hyder Ali Khan Eva Grover) से भागकर शादी की थी। उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह शादी करें, लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में फैसला ले लिया था। एक्ट्रेस हैदर अली खान से सिर्फ 18 दिनों के लिए मिली थीं, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला किया। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत में ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने जल्दबाजी में गलत फैसला ले लिया था।

यह भी पढ़ें- Rana Duggubati ने स्टेज पर जाते ही अचानक छू लिए Shah Rukh Khan के पैर, फिर कह दी ये बात

शादी के चौथे दिन ही हुआ पछतावा

शादी के चौथे दिन ही उन्हें अपने फैसले पर पछतावा होने लगा, लेकिन ईवा (Eva Grover Hyder Ali Khan Divorce) ने अपनी शादी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने मां बनने का फैसला इसलिए किया ताकि हैदर अली खान के साथ उनका रिश्ता बेहतर हो सके। ईवा ग्रोवर ने अपनी शादी के 2 साल बाद ही एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इससे भी उनके रिश्ते में कोई सुधार नहीं आया और आखिरकार 5 साल तक सब कुछ सहने के बाद उन्होंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Haryanvi Gane: Sapna Choudhary को टक्कर देने के लिए आ गईं Rachna Tiwari, पीले सूट में खूब लचकाई कमर

नहीं मिल पाई बेटी की कस्टडी

तलाक के समय ईवा ग्रोवर (Eva Grover Daughter) की बेटी की उम्र सिर्फ 3 साल थी और उन्होंने अपनी बेटी की कस्टडी पाने के लिए काफी मेहनत की लेकिन वो हार गईं और कस्टडी उनके पिता हैदर को दे दी गई और 10 साल तक वह अपनी बेटी का चेहरा देखने के लिए तरसती रहीं।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone पति Ranveer Singh को निकाल देती हैं घर के बाहर? एक्टर की ये आदतें कर देती हैं परेशान!

Salman Khan ने की मदद

ईवा ग्रोवर के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी बेटी से मिलने की कोशिश की तो उसने मुंह फेर लिया और उनके साथ आने से इनकार कर दिया। ईवा की बेटी अपने पिता हैदर अली खान की बहन के साथ रहती थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, जब वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं तो सलमान खान ने उनकी काफी मदद की थी। सलमान खान (Salman Khan Supported Eva Grover) ने उन्हें बिग बॉस में आने का ऑफर दिया लेकिन उन्होंने वो ऑफर ठुकरा दिया।

यह भी पढ़ें- शाहिद के सौतेले भाई Ishaan Khatter ने कैमरे के आगे पर कर दी सारी हदें, पहले उतारी टी-शर्ट और फिर पैंट फिर...

करियर पर नहीं दे पाईं ध्यान

ईवा ने सलमान खान (Salman Khan Movie) की फिल्म 'रेडी' में सपोर्टिंग रोल निभाया था। वह असिन की आंटी के रोल में नजर आई थीं। सलमान ने उन्हें फिल्मों में काम दिलाने में भी मदद की, लेकिन उन दिनों ईवा अपनी निजी जिंदगी में इतनी परेशान थीं कि वह अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। ईवा ग्रोवर ने फिल्मों में कम ही काम किया है और टेलीविजन पर भी एक्टिव नहीं रही हैं, क्योंकि उन्होंने आखिरी बार धारावाहिक 'टशन-ए-इश्क' में काम किया था, जो 2015-2016 तक चला था।

यह भी पढ़ें- Viral Video: स्टू्डेंट्स के सामने ही टीचर भोजपुरी गाने पर बलखाने लगी कमर, स्कूल में अश्लीलता देख बौखलाए लोग

More from Filmibeat

Read more about: eva grover salman khan aamir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X